scorecardresearch
 

बैंकॉक से ला रहे थे 8 करोड़ का गांजा, एयरपोर्ट पर पकड़े गए

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए तीन यात्रियों से अलग-अलग मामलों में 8.38 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया. तीनों यात्रियों को 22 अक्टूबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.

Advertisement
X
बैंकॉक से आए तीन यात्रियों से गांजा बरामद (Representational)
बैंकॉक से आए तीन यात्रियों से गांजा बरामद (Representational)

कर्नाटक के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने 22 अक्टूबर को तीन यात्रियों को पकड़ा. ये सभी बैंकॉक से आए थे और इनके पास से कुल 23.96 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, तीनों ने कस्टम्स की नजर से बचने के लिए गांजे को छिपाकर रखा था. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

कस्टम्स विभाग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी. तीनों मामलों में बरामद गांजे की कीमत 8.38 करोड़ रुपये आंकी गई है.

पहले मामले में बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से 12.010 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ. इसकी कीमत करीब 4.20 करोड़ रुपये बताई गई है. दूसरे मामले में एक यात्री के पास से 8.940 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 3.13 करोड़ रुपये आंकी गई. वहीं तीसरे मामले में बैंकॉक से आए एक अन्य यात्री के पास से 3.010 किलो गांजा जब्त किया गया. इसकी कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये बताई गई है.

यह भी पढ़ें: केरल: डॉक्टर के होटल रूम में मिला गांजा, पुलिस पहुंची तो हुआ बवाल...

क्या होता है हाइड्रोपोनिक गांजा?

हाइड्रोपोनिक गांजा उगाने का एक ऐसा तरीका है, जिसमें मिट्टी की जगह पानी में घुले पोषक तत्वों की मदद से पौधे उगाए जाते हैं. इस तरीके से उगाई गई गांजे की कीमत बाजार में ज्यादा हो सकती है. हालांकि, इस मामले में गांजे की कीमत कस्टम्स विभाग के आकलन पर आधारित है.

Advertisement

तीनों यात्रियों से बरामदगी के बाद कस्टम्स ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है. इस घटना ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए की जा रही जांच की अहमियत सामने रखी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement