scorecardresearch
 

बस स्टैंड पर दौड़ती रही युवती, बड़े चाकू से गर्दन पर वार करता रहा आरोपी, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल में केएसआरटीसी बस स्टैंड पर 23 वर्षी युवती पर बड़े धारदार चाकू से हमला किया गया. जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान चेतन के रूप में हुई है, जो मृतका का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है. इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

Advertisement
X
युवती की सरेआम हत्या. (Photo: ITG)
युवती की सरेआम हत्या. (Photo: ITG)

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल में एक 23 वर्षीय युवती की बड़े धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है. जिसने हर किसी को डरा दिया. यह घटना गुरुवार शाम बीसी रोड स्थित केएसआरटीसी बस स्टैंड पर हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार का मामला सामने आया है. 

मृतका की पहचान काक्यापडावु निवासी 23 वर्षीय लावण्या के रूप में हुई है. वह कल्लाडका के एक निजी नर्सिंग होम में काम करती थी. घटना के समय वह बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा. आरोप है कि उसने अपने बैग से एक धारदार बड़ा का चाकू निकाला और युवती पर हमला कर दिया. इस दौरान युवती ने खुद को बचाने के लिए भागने का प्रयास किया. लेकिन आरोपी बेरहमी से वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया.

हमले से बचने के लिए भागी, लेकिन नहीं बच सकी

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान चेतन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह मृतका का दूर का रिश्तेदार है. पुलिस को संदेह है कि आरोपी एकतरफा प्यार के कारण लंबे समय से लावण्या का पीछा कर रहा था और इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और हमले के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement