> छात्र स्कूल में गधा लेकर आया
टीचर- इसे क्यों लाए हो?
छात्र- मैम आप ही तो कहती हो मैंने बड़े से बड़े गधे को इंसान बनाया है, मैंने सोचा इस बेचारे का भी भला हो जाएगा.
> शॉन्टी- ओए तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी
मॉन्टी- अरे यार, उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था.
शॉन्टी- तो?
मॉन्टी- जो आज तक किसी की ना हो सकी, वो मेरी क्या होगी?
> गप्पू गर्लफ्रेंड को डेट पर लेकर गया
डिनर के बाद गप्पू - मैं कुछ कहना चाहता हूं, तुम नाराज तो नहीं होगी?
गर्लफ्रेंड (शर्माते हुए)- नहीं, बोलो ना.
गप्पू- बिल आधा-आधा कर लें क्या?
(ग्रलफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया है)
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
> चिंटू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था... आलू ले लो, आलू ले लो...
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
चिंटू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी...!
> डॉक्टर- आपने आने में देर कर दी...
पिंटू (हैरान और उदासी भरे शब्दों में)
क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास...?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, छह बजे का अपॉइंटमेंट था और तुम सात बजे आए हो...!!!
> जेलर- सुना है तुम शायर हो... कुछ सुनाओ फिर
कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई जिंदगी खतम तुम्हारी...!!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)