स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. लगातार दूसरे दिन इन धातुओं के दाम में कमी आई है. MCX पर 4 सितंबर फ्यूचर के लिए चांदी करीब 3000 रुपये टूट चुकी है.
सोना कितना हुआ सस्ता
चांदी का भाव अभी 2,32,454 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. वहीं सोने की बात करें तो 5 अक्टूबर फ्यूचर के लिए गोल्ड प्राइस 1200 रुपये टूटकर 1,52,300 के नीचे कारोबार कर रहा है.
आज क्यों सस्ता हुआ सोना-चांदी
सोने और चांदी के भाव में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब ग्लोबल तनाव बना हुआ है. कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी आई है और डॉलर मजबूत हो रहा है. अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों ने भी उलझाया है. महंगाई बढ़ने से फेड के रेट को लेकर अनिश्चितता बन गई है. अगर रेट बढ़ते हैं तो सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट आ सकती है.
सोने-चांदी में प्रॉफिट बुकिंग
वहीं पिछले कुछ दिनों से तेजी के बाद सोने-चांदी को लेकर प्रॉफिट बुकिंग हो रही है. Reuters के मुताबिक शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड करीब 0.5% गिरकर $4,326.75 प्रति औंस पर आ गया और साप्ताहिक आधार पर भी गिरावट की ओर था.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव
ग्लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी का भाव टूटा है. सोना 40 डॉलर या करीब 1 फीसदी टूटकर 4,379.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 1.30 फीसदी टूटकर 64.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.
अगस्त में कितने बढ़े सोने-चांदी के भाव
अगस्त महीने के दौरान सोने और चांदी के भाव में बड़ी तेजी आई है. सोने के दाम में करीब 9000 रुपये की तेजी आई है और चांदी की कीमत में 15000 रुपये प्रति किलो की उछाल आई है.
(नोट- सोना और चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)