scorecardresearch
 

Desi Jokes: पति ने क्यों कर दी सुतली बम की डिमांड, वजह सुनकर ठहाके लगाएंगे आप

हंसना सिर्फ मजेदार ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. एक छोटी-सी मुस्कान भी आपके दिन को बेहतर बना सकती है और तनाव को दूर करने में मदद करती है. जोक्स और चुटकुले न सिर्फ आपको हंसाते हैं, बल्कि आसपास के माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार और वायरल चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Advertisement
X
देसी जोक्स
देसी जोक्स

> पति- सुतली बम है क्या??
पत्नी- दिवाली खत्म हो गई अब सुतली बम क्यों चाहिये?
पति- तुम्हारे मायके से आया तिल का लड्डू फोड़ना है.
पत्नी हो गई नाराज!

 

> पति- शादी से पहले तुम हर सोमवार व्रत रखा करती थी, पर अब नहीं रखती ऐसा क्यों?
पत्नी- हां, 16 सोमवार व्रत रखी थी.
पति- फिर अब क्या हुआ...?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया..!!

 

> बॉयफ्रेंड- तुम इतनी टेंशन में क्यों हो ?
गर्लफ्रेंड- यार मैंने 50 का सिक्का कल निगल लिया था.
बॉयफ्रेंड- इसमे टेंशन की क्या बात है, आजकल 50 का सिक्का लेता कौन है.
गर्लफ्रेंड आग बबूला..

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

 

> पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पती- क्यों जानेमन क्या हुआ ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पती- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा..!


> टीटू अपने मां-बाप के साथ होटल में खाना खाने गया
वहां एक आदमी सिगरेट पी रहा था,
टीटू- भाई साहब सिगरेट बाहर जाकर पी लीजिए
हमारे मम्मी-पापा हमारे साथ हैं,
आदमी- तो क्या हुआ ?
टीटू- अरे तो, मेरा भी मन कर रहा है पीने का..!!

Advertisement

 

> पत्नी- सुनो जी, आपके जन्मदिन के लिए बहुत अच्छे कपड़े ले लिए हैं. 
पति- वाह लव यू, लाओ दिखाओ.
पत्नी- हां, अभी पहनकर आती हूं...!!!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement