>राजू- पापा मुझे बाइक दिला दो.
पापा- शर्मा जी की बेटी को देखा है? रोज बस से आना जाना करती है.
राजू- हां, यही तो देखा नहीं जाता, बहुत बुरा लगता है...
>गोलू- कल रात देर से घर पहुंचा तो पत्नी ने परदे फाड़ दिए.
मोलू- अच्छा ही हुआ, तुम बच गए .
गोलू- घर के नहीं, मेरे कान के परदे फाड़ दिए..!
>पिंकू- मम्मी, मुझे स्कूल से निकाल दिया गया है.
मम्मी- क्यों?
पिंकू- मैंने तो बस एक मच्छर मारा था.
मम्मी- इतनी सी बात पर कोई नहीं निकालता है.
पिंकू- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा था !!!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
>लड़का जब लड़की देखने गया तो जनरल नॉलेज का एक सवाल पूछा- दुनिया में कितने देश हैं?
लड़की- केवल एक भारत.
लड़का- तो बाकी क्या हैं?
लड़की- विदेश
लड़के की बोलती हुई बंद!
>एक मच्छर परेशान बैठा था.
दूसरे ने पूछा- भाई क्या हुआ तुझे?
पहला बोला- यार गजब हो रहा है
चूहेदानी में चूहा, साबुनदानी में साबुन.
लेकिन मच्छरदानी में आदमी क्यों सो रहा है?
>नई नवेली पत्नी- सुनो, तलाक चाहिए...दूसरी शादी करनी है.
पति - लेकिन क्यों ?
पत्नी- हमारी शादी की फोटोज को कम लाइक्स मिले हैं...!!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)