scorecardresearch
 

सांप नहीं... घर के पास मौजूद इस जीव का जहर है खतरनाक! 1 लीटर के दाम 100 करोड़

Scorpion Venom: क्या आप जानते हैं बिच्छू का जहर सांप के जहर से भी ज्यादा महंगा बिकता है और दवाइयां बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है.

Advertisement
X
सांप के जहर से भी महंगा बिच्छू का जहर है. (Photo: AI Generated)
सांप के जहर से भी महंगा बिच्छू का जहर है. (Photo: AI Generated)

सांप और उसके जहर के बारे में तो आपने बहुत कुछ सुना होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं सांप के जहर ज्यादा महंगा किसी और जीव का जहर होता है. खास बात ये है कि ये कोई दुर्लभ जीव नहीं है, बल्कि इसे आपने अपने आसपास भी कहीं ना कहीं देखा होगा. कई बार तो ये घरों में भी देखने को मिल जाते हैं. इस जहर की कीमत इतनी है कि अगर किसी के पास ये एक लीटर हो तो उसे इसके 100 करोड़ रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं. तो जानते हैं आखिर ये जीव कौनसा है और किस वजह से इनका जहर इतना महंगा बिकता है...

किस जीव की हो रही है बात...

दरअसल, जिस जहर की बात हो रही है, वो है बिच्छू. बिच्छू का जहर काफी ज्यादा रेट में बिकता है. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, बिच्छुओं में भी डेथस्टॉकर प्रजाति का बिच्छू सबसे  ज्यादा खतरनाक होता है. रिपोर्ट के अनुसार, इसके एक गैलन यानी करीब 3.8 लीटर जहर की कीमत है 39 मिलियन डॉलर यानी लगभग 320 करोड़ रुपये है. इसका मतलब एक लीटर जहर की कीमत 100 करोड़ रुपये. 

सबसे दिलचस्प बात यह है कि चाहकर भी एक गैलन जहर नहीं खरीदा जा सकता. बाज़ार में यह सिर्फ बेहद छोटी मात्रा में बिकता है. सिर्फ 130 डॉलर (करीब 10 हज़ार रुपये) में एक बूंद मिलती है, जो चीनी के एक दाने से भी छोटी होती है. 

आखिर इतना महंगा क्यों?

अब सवाल है कि आखिर ये इतना महंगा है क्यों... इसकी वजह है इसकी दुर्लभता. बिच्छुओं का जहर हाथों से, एक-एक करके निकाला जाता है. एक बिच्छू एक बार में ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 2 मिलीग्राम जहर ही निकालता है. यानी अगर आपको एक गैलन जहर चाहिए, तो एक ही बिच्छू का करीब 26 लाख 40 हजार बार जहर निकालना होगा.

Advertisement

इतनी ऊंची कीमत के पीछे सबसे बड़ी वजह है इसका मेडिकल इस्तेमाल. इस जहर में क्लोरोटॉक्सिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो ब्रेन और स्पाइनल कैंसर की कोशिकाओं से जुड़ने में सक्षम होता है. यही वजह है कि कैंसर रिसर्च और डायग्नोसिस में इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है. 

इन बिच्छुओं को संभालना भी आसान नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, वेनमटेक कंपनी के फाउंडर स्टीव ट्रिम के मुताबिक, इसका डंक मधुमक्खी के डंक से करीब 100 गुना ज्यादा दर्दनाक होता है.  हालांकि वे यह भी मानते हैं कि दर्द को नापना मुश्किल है, क्योंकि यह हर इंसान के लिए अलग हो सकता है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement