scorecardresearch
 

कितना पैसे वाला है वो शख्स, जिसने बनवाया था दुबई का बुर्ज खलीफा

उस शख्स के पास कितना पैसा होगा, जिसने दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा बनवाया? जानते हैं कौन है वो शख्स और उनके पास कितना पैसा और प्रॉपर्टी है.

Advertisement
X
मोहम्मद अलाब्बार ने बुर्ज खलीफा का निर्माण करवाया है (Photo - Reuters)
मोहम्मद अलाब्बार ने बुर्ज खलीफा का निर्माण करवाया है (Photo - Reuters)

बुर्ज खलीफा आज दुबई की पहचान है. इसे दुनिया के सबसे ऊंची बिल्डिंग का दर्जा मिला हुआ है. इस बिल्डिंग से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन इसे बनवाने वाले शख्स को कम ही लोग जानते होंगे. ऐसा शख्स जिसने दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनवाई , उनकी शख्सियत कितनी बड़ी होगी और उनके पास कितना पैसा होगा इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते. ऐसे में जानते हैं कौन हैं आखिर किस शख्स ने बु्र्ज खलीफा बनवाया है, उनके पास कितना पैसा है और वो करते क्या है?

दुबई के बुर्ज खलीफा का निर्माण दुबई के अरबपति बिल्डर मोहम्मद अलाब्बार ने किया है. अलाब्बार एमार प्रॉपर्टीज और ईगल हिल्स के फाउंडर हैं. इसी एमार प्रॉपर्टीज ने ही  दुबई की शान बुर्ज खलीफा और दुबई मॉल का निर्माण किया है. अलाब्बार पूरी दुनिया के रियल एस्टेट सेक्टर के प्रमुख शख्सियतों में एक हैं. 

इन देशों में फैला है कारोबार
दुबई मॉल और बुर्ज खलीफा जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर इन्होंने दुबई को एक ग्लोबल डेस्टिनेशन बना दिया. अलाब्बार का प्रभाव दुबई से कहीं आगे तक फैला हुआ है. उनका कारोबार दुनिया के 18 देशों फैला हुआ है. भारत, पाकिस्तान, ओमान, लेबनान, इजिप्ट, यूएई, बहरीन, सऊदी अरब, जोर्डन, क्रोशिया, मोंटेंग्रो, इटली, सर्बिया, अल्बानिया, टर्की, इथियोपिया, लटाविया, जॉर्जिया में इनका बिजनेस फैला है. 

रियल एस्टेट और होटल का है बड़ा कारोबार
फोर्ब्स के अनुसार,  मोहम्मद अलाब्बार की कुल संपत्ति 2.9 अरब डॉलर है. मोहम्मद अली अलाब्बार ने 16 जून, 1997 को दुबई में एमार प्रॉपर्टीज की स्थापना की थी. आज, यह कंपनी दुनिया के सबसे वैल्यूबल और भरोसेमंद इंटीग्रेटेड रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है. रियल एस्टेट सेक्टर में एमार के अलावा दो अन्य प्रसिद्ध रियल एस्टेट ईगल हिल्स और नशमा भी है.

Advertisement

ई कॉमर्स और बैंकिंग सेक्टर में भी फैला है व्यवसाय
रियल एस्टेट के अलावा होटल्स, फूड और बैंकिंग के क्षेत्र में भी उनका व्यवसाय फैला हुआ है. 18 देशों में उनके 90 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट हैं. एड्रेस होटल्स रिसॉर्ट्स, एमार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप का प्रमुख ब्रांड है. उन्होंने 2017 में रेस्टोरेंट चेन भी और ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है. 

इन्होंने अपनी कंपनी, अलाब्बार एंटरप्राइजेज के माध्यम से उत्तरी अफ्रीका और तुर्की में तकनीकी क्षेत्र में भी निवेश कर रखा है. अलाब्बार ने ग्लोबल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नेट-ए-पोर्टर यूके में भी हिस्सेदारी रखते हैं. 2021 में, अलाब्बार ने ज़ैंड के लॉन्च की घोषणा की, जो उनका सबसे नया उद्यम और दुनिया का पहला पूर्णतः डिजिटल बैंक है जो व्यक्तियों और व्यवसायों दोनों को बैंकिंग सुविधाएं देता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement