scorecardresearch
 

क्या सुंदर बनने तुर्की जा रही हैं पाकिस्तानी लड़कियां? जानिए वहां ऐसा क्या है...

पाकिस्तान में अब ब्यूटी ट्रीटमेंट का चलन काफी बढ़ गया है और कई लड़कियां तुर्की में जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा रही हैं. ऐसे में जानते हैं वहां की महिलाएं तुर्की क्यों जा रही हैं?

Advertisement
X
पाकिस्तानी लड़कियां ब्यूटी ट्रीटमेंट पर काफी पैसा खर्च कर रही हैं. (Photo: AI Generated)
पाकिस्तानी लड़कियां ब्यूटी ट्रीटमेंट पर काफी पैसा खर्च कर रही हैं. (Photo: AI Generated)

पाकिस्तान में अब खुद को ज्यादा खुबसूरत दिखाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है और नतीजा ये है कि अब लड़कियां ब्यूटी ट्रीटमेंट पर काफी पैसा कर रही हैं. हाल ही में सामने आईं कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पाकिस्तान में ब्यूटी ट्रीटमेंट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. अब पाकिस्तान में लड़कियां बोटॉक्स, फिलर, लेजर ट्रीटमेंट और हेयर ट्रांसप्लांट जैसे प्रोसेस पर काफी पैसा खर्च कर रही हैं. इतना ही नहीं, ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए पाकिस्तान से काफी लोग तुर्की जा रहे हैं. 

ब्यूटी ट्रीटमेंट से किसी की नाक की शेप बदल जाती है तो किसी के चेहरे पर उम्र का असर कम दिखने लगता, तो किसी के बाल वापस आ जाते हैं. ऐसे में जानते हैं कि पाकिस्तान और तुर्की में ब्यूटी ट्रीटमेंट का बाजार कितना बड़ा है और वहां की महिलाएं तुर्की ही क्यों जाती हैं. इसके अलावा अब तुर्की के नाम से ही पाकिस्तान में कई स्टोर खुल रहे हैं, जो ब्यूटी ट्रीटमेंट करते हैं...

पाकिस्तान में ब्यूटी ट्रीटमेंट का कारोबार कितना बड़ा है?

तुर्की की बात करने से पहले आपको बताते हैं कि पाकिस्तान में ब्यूटी ट्रीटमेंट का क्या हाल है. हाल ही में पाकिस्तानी अखबार डॉन में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया गया था कि पाकिस्तान में एस्थेटिक प्रोसीजर का कारोबार सालाना अनुमानित 40 फीसदी की दर से बढ़ रहा है. इंडस्ट्री से जुड़े अनुमानों के मुताबिक, देश में करीब 2 लाख नियमित ग्राहक एस्थेटिक क्लीनिकों में जाते हैं और लगभग 10 हजार कॉस्मेटिक प्रैक्टिशनर इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं. 

Advertisement

पाकिस्तान में अब हाइड्राफेशियल, लेजर हेयर रिमूवल, स्किन टाइटनिंग, बोटॉक्स, फिलर, केमिकल पील और हेयर ट्रांसप्लांट जैसे ट्रीटमेंट भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. लोग ऐसे प्रोसीजर भी चुन रहे हैं, जिनमें कम समय लगता है और जिनके बाद रिकवरी के लिए लंबा वक्त नहीं चाहिए.

इस रिपोर्ट में राजस्व बोर्ड के डेटा दिए गए और बताया गया कि इस सेक्टर में 350 सर्विस प्रोवाइडर बढ़ गए हैं और हर महीना 8 करोड़ तक की सेल हो रही है. यह आंकड़ा बताता है कि कॉस्मेटिक सेवाओं से जुड़ा कारोबार सरकारी राजस्व के लिहाज से भी अहम हो रहा है. इसके साथ ही इनसे जुड़े प्रोडक्ट भी पाकिस्तान में काफी आयात हो रहे हैं.

इस रिपोर्ट से साफ हो गया है कि पाकिस्तान में लड़कियां खुबसूरती के लिए काफी पैसा कर रही हैं और कई हस्तियों ने ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाने की बात भी कबूली है. जिन लोगों को बजट ज्यादा होता है, वो पाकिस्तान के बाहर तुर्की में ट्रीटमेंट करवा रहे हैं. 

तुर्की में बड़ी संख्या में जाते हैं लोग

तुर्की की लोकप्रियता को समझने के लिए वहां के मेडिकल टूरिज्म के आंकड़े देखना जरूरी है. तुर्की की सरकारी संस्था USHAS के मुताबिक, 2023 में 15.38 लाख, 2024 में 15.06 लाख और 2025 में करीब 13.99 लाख लोग हेल्थ सर्विस के लिए तुर्की पहुंचे. साल 2025 में हेल्थ टूरिज्म से तुर्की में 3.02 अरब अमेरिकी डॉलर का कारोबार हुआ. हालांकि, इसमें सिर्फ ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं है और भी हेल्थ सुविधाएं हैं. हालांकि, इसमें एक हिस्सा ब्यूटी ट्रीटमेंट का है.

Advertisement

वैसे तो तुर्की में पूरी दुनिया से लड़कियां ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए आती हैं,जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है. कई रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि पाकिस्तानी लड़कियां तुर्की जा रही हैं और कई मॉडल्स ने ये बात कही भी है. पाकिस्तानी लड़कियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि वहां का खर्च पश्चिमी देशों या पाकिस्तान के कुछ बड़े वीआईपी अस्पतालों की तुलना में 50% से 70% तक कम पड़ता है, जिसमें होटल और वीआईपी ट्रांसफर भी शामिल होते हैं. पाकिस्तान में तुर्की ट्रीटमेंट का इतना प्रभाव है कि पाकिस्तान में भी की क्लिनिक तुर्की का  नाम जोड़कर अपने पैकेज बेचते हैं. 

तुर्की में ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए क्यों जाते हैं लोग?

इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी (ISAPS) की 2024 ग्लोबल सर्वे रिपोर्ट तुर्की समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में कॉस्मेटिक सर्जरी और नॉन-सर्जिकल प्रोसीजर का आंकड़ा देती है. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 2024 के दौरान 3.8 करोड़ के करीब एस्थेटिक प्रोसीजर किए गए. तुर्की उन देशों में शामिल है, जहां विदेशी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. यहां ट्रीटमेंट अन्य देशों के मुकाबले काफी सस्ता होता है, जिस वजह से पाकिस्तानी लड़कियां वहां जा रही हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement