scorecardresearch
 

रेलवे स्टेशन पर कैसे खोल सकते हैं अमूल बूथ? आईसक्रीम, दूध पर इतना मार्जिन

आप रेलवे स्टेशन पर भी अमूल का पार्लर खोल सकते हैं और ज्यादा फुटफॉल का फायदा उठा सकते हैं. तो जानते हैं अमूल का ये पार्लर कैसे मिलता है?

Advertisement
X
अमूल रेलवे पार्लर स्टेशन पर खोले जा सकते हैं. (Photo: Amul)
अमूल रेलवे पार्लर स्टेशन पर खोले जा सकते हैं. (Photo: Amul)

आपने देखा होगा कि रेलवे प्लेटफॉर्म अलग अलग कंपनियों के डेयरी बूथ भी होते हैं, जिनमें आईसक्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क आदि प्रोडक्ट मिलते हैं. कंपनी की फ्रैंचाइजी होने की वजह से रेलवे के दूसरे वेंडर के मुकाबले इन पर लोग भरोसा भी करते हैं. अगर आप भी रेलवे प्लेटफॉर्म पर ऐसा पार्लर खोलना चाहते हैं तो ये अच्छा बिजनेस ऑप्शन हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको अमूल रेलवे पार्लर के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप जान पाएंगे कि किस तरह प्लेटफॉर्म पर अमूल स्टोर खोला जा सकता है और उसके लिए कितने रुपये लगते हैं. साथ ही जानते हैं कि इसका प्रोसेस क्या है...

क्या है अमूल रेलवे फ्रैंचाइजी?

अमूल अलग-अलग तरह की फ्रैंचाइजी ऑफर करते हैं, जिसमें कुछ आउटलेट रेलवे स्टेशन पर भी खोले जाते हैं. ये आउटलेट सिर्फ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में ही खोले जा सकते हैं. स्टेशन पर लोगों की आवाजाही ज्यादा होने की वजह से इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा होती है और मुनाफे के चांस भी ज्यादा रहते हैं. इस फ्रैंचाइजी के लिए पहले रेलवे से जगह का अलॉटमेंट करवाना होता है और एक बार जगह मिल जाने के बाद इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद आपको कम सिक्योरिटी के फ्रैंचाइजी मिल जाती है. 

कैसे मिलेगा पार्लर?

रेलवे से जगह का अलॉटमेंट मिलने के बाद आपको अमूल से बात करनी होगी. इस पार्लर के लिए आपको 1 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करनी होगी, जो रिफंडेबल होती है. इसके अलावा स्टॉल या कियोस्क इंस्टॉलेशन में करीब 2.5 लाख से 4 लाख रुपये खर्च होता है. साथ ही आपको इक्विपमेंट पर 50 हजार रुपये खर्च करने होते हैं. इसके बाद आपका बिजनेस शुरू हो जाता है. इसके अलावा आपको आइसक्रीम के लिए डीप फ्रीजर, डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए विजीकूलर की जरूरत होती है. 

Advertisement

रेलवे से लाइसेंस मिलने के बाद और अमूल रेलवे पार्लर बनने के बाद दैनिक ऑपरेटिंग खर्च खुद को उठाने होंगे. इसके अलावा स्टॉल का संचालन और मेंटेनेंस संभालना होगा. ज्यादा फुटफॉल होने से अच्छी कमाई का मौका मिलेगा. अगर अच्छा प्लेटफॉर्म और स्टेशन मिल जाता है तो काफी अच्छी कमाई हो सकती है. 

क्या है इनकम मार्जन?

अगर प्रॉफिट मार्जन की बात करें तो पाउच मिल्क पर 2.5 फीसदी की बचत होती है. जबकि बटर,घी, चीज, श्रीखंड जैसे प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी की बचत  होती है. वहीं, आईसक्रीम बेचने पर सबसे ज्यादा मुनाफा होता है और एक आईसक्रीम  पर 20 फीसदी बचत होती है. कुछ आइटम ऐसे भी हैं, जिन्हें बेचने पर 50 फीसदी तक बचत होती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement