scorecardresearch
 

एयर होस्टेस ने बताया, प्लेन में सबसे गंदी जगह कौन-सी होती है, वजह भी जान लीजिए

फ्लाइट में सफर करने वाले ज्यादातर लोग सीट, खिड़की या टॉयलेट को सबसे गंदा मानते हैं. लेकिन एक एयर होस्टेस का कहना है कि प्लेन की सबसे गंदी जगह कुछ और ही है, जिसे लगभग हर यात्री छूता है.

Advertisement
X
एमिरेट्स की केबिन क्रू अमांडा किंग ने अपने व्लॉग में एयर होस्टेस की पूरी रूटीन दिखाई है (सांकेतिक तस्वीर-Pexel)
एमिरेट्स की केबिन क्रू अमांडा किंग ने अपने व्लॉग में एयर होस्टेस की पूरी रूटीन दिखाई है (सांकेतिक तस्वीर-Pexel)

अगर आप फ्लाइट में बैठते ही सीट के सामने लगी पॉकेट में अपना फोन, किताब, पासपोर्ट या पानी की बोतल रख देते हैं, तो अगली बार ऐसा करने से पहले एक बार जरूर सोच लें. फ्लाइट अटेंडेंट्स का कहना है कि विमान की सीट बैक पॉकेट सबसे गंदी जगहों में से एक मानी जाती है, क्योंकि यहां अक्सर यात्रियों का छोड़ा हुआ कचरा जमा रह जाता है.

Travel + Leisure की रिपोर्ट के मुताबिक, कई फ्लाइट अटेंडेंट्स ने बताया कि सीट की पॉकेट में यात्री इस्तेमाल किए हुए टिश्यू, खाली रैपर, खाने का बचा हुआ सामान, गंदे नैपकिन और कई बार ऐसी चीजें भी छोड़ जाते हैं जिन्हें बिना दस्ताने छूना सुरक्षित नहीं माना जाता. यही वजह है कि केबिन क्रू खुद भी इस पॉकेट में अपना निजी सामान रखने से बचता है.

इतना ही नहीं, विमान की ट्रे टेबल भी सबसे ज्यादा कीटाणुओं वाली जगहों में गिनी जाती है. इसी पर यात्री खाना खाते हैं, लैपटॉप रखते हैं और कई बार छोटे बच्चों को भी खिलाते हैं. हालांकि हर उड़ान के बाद विमान की सफाई जरूर होती है, लेकिन कम समय के कारण हर बार सभी सतहों की गहराई से सैनिटाइजिंग संभव नहीं हो पाती.

यह भी पढ़ें: VIDEO: फ्लाइट में पावर बैंक से निकली आग की लपटें, यात्रियों की अटक गईं सांसें

Advertisement

एक अन्य एयर होस्टेस का कहना है कि लंबी उड़ानों और लगातार इस्तेमाल के दौरान कई बार गिलासों को पूरी तरह साफ करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इसी वजह से वह खुद भी जहां तक संभव हो, सीलबंद बोतल का पानी पीना पसंद करती हैं.उन्होंने यात्रियों को सलाह दी कि अगर संभव हो तो अपनी पानी की बोतल साथ रखें या एयरलाइन की सीलबंद बोतल का पानी लें.

क्या रखें सावधानी?

फ्लाइट में खाना खाने से पहले हाथ साफ करें.
टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
अगर संभव हो तो अपनी पानी की बोतल साथ रखें.
ट्रे टेबल और आर्मरेस्ट को इस्तेमाल से पहले सैनिटाइजिंग वाइप से साफ कर लें.
 

विशेषज्ञों की सलाह है कि फ्लाइट में बैठने के बाद ट्रे टेबल को डिसइन्फेक्टेंट वाइप से साफ कर लें. साथ ही सीट बैक पॉकेट में मोबाइल, खाने-पीने का सामान या ऐसी चीजें रखने से बचें जो बाद में सीधे आपके हाथ या चेहरे के संपर्क में आने वाली हों.

यात्रा के दौरान अपने साथ हैंड सैनिटाइजर और वेट वाइप्स रखना भी अच्छी आदत है. खाना खाने से पहले हाथ साफ करना और अनावश्यक रूप से गंदी सतहों को छूने से बचना आपकी यात्रा को ज्यादा सुरक्षित और स्वच्छ बना सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement