दोस्तों के साथ गंगा में राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश गई की बेटी रविवार को अचानक नदी में गिर गई. नदी में गिरते ही वह तेज धारा में बह गई. घटना की मिलते ही उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम उतारी गई है.
यूपी के कैबिनेट मंत्री की बेटी हबीबा देहरादून के सुभारती कॉलेज में पढ़ती थी. बताया जा रहा है कि हबीबा ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली थी. वह दोस्तों के साथ ऋषिकेश गई हुई थी. शनिवार को 7 लड़के और तीन लड़कियां राफ्टिंग के लिए निकले थे. रविवार को वह एक पत्थर पर बैठी हुई थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में जा गिरी. दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे.
सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव के शाहिद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए. उत्तराखंड पुलिस और जल पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है. हबीबा की तलाश में गोताखोरों की टीम उतारी गई है.