scorecardresearch
 

देहरादून: सेलाकुई में फिर भड़का श्रमिक आंदोलन, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पथराव

देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया है. प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंचा. प्रशासन ने पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर हालात को काबू में लेने की कोशिश की है.

Advertisement
X
पथराव में पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. (Photo- Screengrab)
पथराव में पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. (Photo- Screengrab)

देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है. बीते रोज हुए हंगामे के बाद गुस्साए श्रमिक एक बार फिर कंपनी के बाहर जमा हुए जहां विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई. औद्योगिक नगरी सेलाकुई में फैले इस बवाल के चलते आम लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है.

हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी की चपेट में आई फैक्ट्री में काफी नुकसान हुआ यहां तोड़-फोड़ के साथ वाहन क्षतिग्रस्त नजर आए हैं.

प्रदर्शनकारियों के फेंके गए पत्थरों से कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं, जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है. उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है. 

चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

इसी दौरान लगातार बिगड़ते हालात के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा फैक्ट्री एरिया में भीड़-भाड़ जमा ना हो सके इसके लिए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है.

एसपी देहात पंकज गैरोला का कहना है कि कल प्रदर्शनकारी श्रमिकों की मांगों को लेबल कमिश्नर और फैक्ट्री प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया था. लेकिन आज फिर प्रदर्शनकारी फैक्ट्री पहुंचे और काम की हड़ताल के बाद पथराव किया है. इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: देहरादून के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, संदिग्ध हाल में मिले 3 महिलाएं और एक पुरुष

प्रदर्शन में दूसरी कंपनी के कर्मचारियों के शामिल होने की आशंका

सड़क पर बिखरे पत्थर, चीख-पुकार और पुलिस की भागदौड़ ने पूरे इलाके को तनाव के साए में ला खड़ा किया. फिलहाल प्रशासन प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश में जुटा है, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पा रहे, क्योंकि विरोध प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों के समर्थन में लगातार दूसरे कंपनियों के श्रमिक भी शामिल होने की भी आशंका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement