scorecardresearch
 

उत्तराखंड मौसम: देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी ये चेतावनी

Uttarakhand Weather: IMD ने उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 5 से 7 जून तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.

Advertisement
X
Rain alert in Uttarakhand, weather Forecast (File Photo- ITG)
Rain alert in Uttarakhand, weather Forecast (File Photo- ITG)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD देहरादून के मुताबिक, 5 जून से 7 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है.

मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए आगामी तीन दिनों तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD ने मौसम को देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

यात्रियों और स्थानीय लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement