वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप अब जिंदगी से लेकर अंतिम विदाई तक की तस्वीर बदल रहा है. मणिकर्णिका घाट पूरी तरह डूबा तो चिताएं अब ऊंची छतों और संकरी गलियों में जल रही हैं. चारों तरफ बाढ़ का पानी और उसके बीच उठता धुआं बेबसी की तस्वीर दिखा रहा है. दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस चौकी पानी में डूब गई है, जबकि अस्सी घाट पर नावों का संचालन बंद है. उधर BHU परिसर में घुटनों तक पानी भरने से क्लास और आवाजाही प्रभावित हुई है. गंगा का बढ़ता जलस्तर अब वाराणसी के घाटों, गलियों और जिंदगी की रफ्तार सबको अपने आगोश में ले रहा है.