उत्तराखंड के चमोली जिले में एक आदमी ने अपनी पत्नी और बेटे पर बुरी तरह हमला करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस ने अधिकारी ने शनिवार को एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि यह घटना ओडर गांव में हुई, जहां गजेंद्र सिंह (35) ने शुक्रवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक पर हमला किया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
गांव वाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें फर्स्ट एड दिया गया और फिर देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस बीच गांव वालों ने सिंह की तलाश की और शनिवार को गांव से पांच सौ मीटर दूर एक पेड़ से उसकी लाश लटकी हुई मिली.
यह भी पढ़ें: परिवार से परेशान यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश? लाइव स्ट्रीम पर डिवाइडर में ठोकी गाड़ी
देवल पुलिस पोस्ट इंचार्ज सचिन पोखरानी ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)