scorecardresearch
 

परिवार से परेशान यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश? लाइव स्ट्रीम पर डिवाइडर में ठोकी गाड़ी

बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने अपने साथ कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट (Photo: Instagram/ @anurag_dobhal)
अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट (Photo: Instagram/ @anurag_dobhal)

देहरादून के पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया 'UK07 राइडर' के नाम से जानती है को लेकर एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है. उनकी गाड़ी डासना गाजियाबाद पर एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गई. अब सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या उन्होंने जानबूझकर अपनी जान लेने की कोशिश की?

यह पूरी घटना उस वक्त हुई जब वह इंस्टाग्राम पर लाइव थे और उनके हजारों फैंस उन्हें देख रहे थे. लाइव वीडियो के दौरान हाई-स्पीड कार का डिवाइडर से टकराना और अनुराग की मानसिक स्थिति को लेकर किए जा रहे दावे इस मामले को और भी गंभीर बना रहे हैं.

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना उस समय घटी जब अनुराग डोभाल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आए हुए थे. लाइव वीडियो के दौरान ही उन्होंने अपनी कार की रफ्तार अचानक बढ़ा दी. देखते ही देखते कार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार कर गई. इसी तेज रफ्तार के दौरान मेरठ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई. इस खौफनाक मंजर को उनके फॉलोअर्स ने लाइव देखा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घायल अनुराग को आनन-फानन में मेरठ के सुभारती अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है और फिलहाल उनका उपचार चल रहा है. इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया है कि सामान्य चोट है फॉर्च्यूनर गाड़ी थी, जिससे घटना हुई है.

यह मेरा आखिरी वीडियो है- अनुराग
इस हादसे ने तब और भी गंभीर रूप ले लिया जब यह बात सामने आई कि अनुराग पिछले कुछ समय से अपने पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे शब्द कहे जिसने सबको चौंका दिया. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग बेहद भावुक दिखाई दिए. वीडियो में उन्होंने कहा, 'मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की. लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं.' इसके बाद उन्होंने “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव” कहते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चलानी शुरू कर दी. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों की मदद से अनुराग को कार से बाहर निकाला गया. 

फिलहाल, पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या यह तेज रफ्तार के कारण हुआ एक हादसा था या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश. इंटरनेट पर अनुराग के प्रशंसक और आम लोग इस घटना को लेकर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. 

पर्सनल लाइफ में कुछ ठीक नहीं
बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल ने 4 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, परिवार के साथ विवाद, शादी, घर छोड़ने की नौबत, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जुड़ी बातें विस्तार से बताई थीं. वीडियो के दौरान वह कई बार भावुक होते और रोते हुए भी दिखाई दिए.

Advertisement

उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और हालात ऐसे बन गए कि उन्हें अपनी पूरी कहानी सार्वजनिक करनी पड़ी. वीडियो में उन्होंने परिवार से हुई बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग भी साझा की थीं तथा लंबे समय से मानसिक तनाव में होने की बात कही थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement