उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भू-माफियाओं के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक पोर्टल लॉन्च किया जिसमें एंटी भू-माफिया अभियान की पूरी जानकारी है. इस पोर्टल पर एंटी भू-माफिया स्क्वाड द्वारा भू-माफियाओं पर अबतक की कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी.उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि 1035 भू-माफियाओं को चिन्हित किया गया है. 42 पर गैंगस्टर एक्ट लगा है, जबकि 70 पर आपराधिक केस लगा है.
आज लखनऊ स्थित योजना भवन में एंटी भू-माफिया पोर्टल ओर ऑनलाइन नामांतरण प्रार्थनापत्र पत्र प्राप्त करने हेतु पोर्टल का उद्घाटन किया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath)
अबतक क्या उठाए गए हैं कदम
-153808 को चिन्हित किया गया
-16505 लोगों के खिलाफ राजस्व/सिविल वाद दर्ज हुए
-940 मामलों में अबतक विधिक कार्रवाई हुई
-6,794 हेक्टयर अतिक्रमित भूमि मुक्त हुई
इससे पहले योगी सरकार ने राज्य में भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए टास्कफोर्स बनाया था. भू-माफ़ियाओं के ख़िलाफ़ एक्शन का ऐलान सरकार के चुनावी एजेंडे में था.
योगी खुद करेंगे निगरानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस टास्क फोर्स की निगरानी करते हैं. सरकार ने ज़बरन जमीन क़ब्ज़ा करने वाले लोगों की सूची बनाने का आदेश दिया था. जिले में थाना स्तर पर और थानेदार यह सूची बनाएंगे. इलाक़े के दबंगों की ज़मीनों का ब्योरा देने का भी आदेश दिया गया था. मथुरा में जवाहर बाग कांड के बाद भाजपा ने जमीन क़ब्ज़े और भूमाफ़ियाओं को बड़ा मुद्दा बनाया था.