scorecardresearch
 
कुमार विश्वास के प्रत्याशी बनने के बाद आज पहली बार अमेठी जाएंगे राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी दौरे पर जाएंगे. कुमार विश्वास को यहां से AAP प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद यह राहुल का पहला अमेठी दौरा होगा. कुमार विश्वास पहले से ही अमेठी में रहकर प्रचार कर रहे हैं.

Advertisement
X
राहुल गांधी, कुमार विश्वास

इस दौरे पर राहुल अमेठी को रेल नीर कारखाने और एफएम रेडियो सेंटर समेत कई सौगातें देंगे. वह आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश भी करेंगे. राहुल के प्रतिनिधि चन्द्रकांत दुबे ने समाचार एजेंसी को बताया कि राहुल कल फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद तिलोई स्थित मोहनगंज में भारतीय स्टेट बैंक की 9 शाखाओं का उद्घाटन करेंगे.इस मौके पर वह लोगों को संबोधित भी करेंगे.

उन्होंने बताया कि राहुल मोहनगंज से जनसंपर्क करते हुए गौरीगंज पहुंचेंगे और सराय दय शाह गांव में एफएम रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद जनता के बीच अपने विचार रखेंगे. दुबे के मुताबिक, राहुल औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया गौरीगंज में रेल नीर कारखाने का शिलान्यास करने के बाद वहीं पर एक सभा को संबोधित करेंगे और फिर दिल्ली लौट जाएंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि राहुल को गत 11 जनवरी को इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement