scorecardresearch
 

PM मोदी की तस्वीर पर मुस्लिम महिलाओं ने बांधी राखी, तीन तलाक कानून के लिए कहा- शुक्रिया

वाराणसी के मुस्लिम बाहुल्य दालमंडी इलाके में मुस्लिम महिलाओं ने अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत ही खास अंदाज में याद किया.

Advertisement
X
मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी की तस्वीर पर बांधी राखी (फोटो-रोशन जायसवाल)
मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी की तस्वीर पर बांधी राखी (फोटो-रोशन जायसवाल)

  • वाराणसी के दालमंडी इलाके में महिलाओं ने बांधी राखी
  • तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने पर कहा- शुक्रिया

मोदी सरकार ने आज से ठीक एक साल पहले तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करने के लिए कानून बनाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की मुस्लिम महिलाएं अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री के इस कदम को कैसे भूल सकती हैं? इसीलिए वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को अपना भाई जान मानते हुए उनकी तस्वीर पर राखी बांधकर उनका शुक्रिया अदा किया.

वाराणसी के मुस्लिम बाहुल्य दालमंडी इलाके में मुस्लिम महिलाओं ने अपने सांसद और देश के पीएम मोदी को बहुत ही खास अंदाज में याद किया. क्योंकि आज ही के दिन मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून बनाकर तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीति से उन्हें आजादी दिलाई थी.

Advertisement

रक्षाबंधन के माहौल में मुस्लिम महिलाओं ने भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना जैसे गीतों को गुनगुनाते हुए पीएम मोदी की तस्वीर पर पहले राखी बांधी और फिर सांकेतिक रूप से मुंह मीठा कराकर उनका शुक्रिया अदा भी किया.

varanasi_073120032929.jpg

अलीमुनीसा बताती हैं कि तीन तलाक पर कानून लाकर पीएम मोदी ने बहुत अच्छा काम किया है. इसीलिए उनको राखी बांधकर बनारस की मुस्लिम बहनें उनको शुक्रिया अदा कर रही हैं. पीएम मोदी उनकी हिफाजत यूं ही करते रहें.

varanasi2_073120032949.jpg

वहीं एक अन्य मुस्लिम महिला सीमा बानो ने कहा कि वो पीएम मोदी को अपना भाई मानती हैं. रक्षाबंधन पर राखी बांधकर मिठाई भी खिला रहीं हैं. उन्होंने कहा कि तीन तलाक को लेकर कानून पर हम मुस्लिम बहनें पीएम मोदी का शुक्रगुजार हैं.

varanasi3_073120033008.jpg

इस मौके पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा वाराणसी के महामंत्री शेख मो. आसिफ ने बताया कि 2014 में मोदी सरकार ने आते ही मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाने के लिए तीन तलाक को हटाने का मु्द्दा उठाया. राज्यसभा में बहुमत न होने के चलते यह बिल पास नहीं हो सका. लेकिन 2019 में पीएम मोदी की दोबारा सरकार बनते ही तीन तलाक पर कानून बना दिया. तभी से देशभर के मुसलमानों ने खुशी जाहिर की थी. लेकिन इस बार कोरोना काल में घर में ही मुस्लिम महिलाओं ने अपने मोदी भाई जान की तस्वीर पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया है और शुक्रिया भी अदा किया है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement