scorecardresearch
 

कानपुर एनकाउंटर: प्रियंका बोलीं- UP में कानून व्यवस्था की हालत खराब, अपराधी बेखौफ

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में कल रात पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला हुआ. हमले में क्षेत्राधिकारी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.

Advertisement
X
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्

  • कानपुर के बिकरू गांव में एनकाउंटर
  • घात लगाकर बदमाशों ने बोला हमला
  • हमले में सीओ समेत आठ

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में कल रात पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला हुआ. हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई टीम में पुलिस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमले में क्षेत्राधिकारी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए. पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद योगी सरकार, विपक्ष के निशाने पर आ गई है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें यूपी पुलिस के सीओ, एसओ सहित 8 जवान शहीद हो गए. यूपी पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं. यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं. आमजन-पुलिस तक सुरक्षित नहीं है.

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है. इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख्त कार्यवाही करनी चाहिए. कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला

गुरुवार रात के करीब साढ़े 12 बजे कानपुर देहात की पुलिस बिकरू गांव में दबिश देने पहुंची. सीओ बिल्हौर, तीन थाना अध्यक्ष के साथ भारी पुलिसबल था. पुलिस के निशाने पर खूंखार अपराधी विकास दुबे था. बदमाशों को पुलिस के आने की भनक लग चुकी थी. इसलिए बदमाशों ने पूरी साजिश के साथ पुलिस को घेर लिया.

बिकरू गांव में दाखिल होने से पहले ही बदमाशों ने जेसीबी लगाकर पुलिस के काफिल को रोक दिया, ताकी उनकी गाड़ियां आगे ना जा सके. इसके बाद विकास दुबे और उसके 8 से 10 गुर्गों ने छत में छिपकर ऊपर से पुलिस की टीम पर हमला किया. इस हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि सात पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

Advertisement
Advertisement