गाजियाबाद के कविनगर इलाके के रजापुर गांव में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ का मामला सामने आया है. घटना रविवार शाम के समय की है, जब पीड़िता साइबर कैफे से अपने घर रजापुर आ रही थी.
रास्ते में गांव के ही दो लड़कों ने पीड़िता को अपने घर के सामने से घर के अंदर खींच लिया. और एक आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया. घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई.
इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ललित नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सचिन नाम के दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस पीड़िता का कराकर मामले की गहनता से जांच कर रही है.