scorecardresearch
 

मथुरा हिंसा: राजनाथ बोले- अखिलेश सरकार चाहे तो केंद्र CBI जांच को तैयार

मथुरा हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार इस मामले की सीबीआई जांच के लिए तैयार है, लेकिन अखिलेश यादव को इसके लिए मांग करनी होगी. उन्होंने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा लगता है कि कोई अंदर की बात है. इस अंदर की बात का खुलासा होना चाहिए.

Advertisement
X

मथुरा हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले की सीबीआई जांच के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि अगर यूपी के सीएम अखिलेश यादव जांच की सिफारिश करते हैं तो वह इसके लिए तैयार हैं. गृह मंत्री ने रविवार को यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा लगता है कि मामले में जरूर कोई अंदर की बात है, जिसका खुलासा होना चाहिए.

सीबीआई जांच के लिए अखिलेश लिखें चिट्ठी
अमरोहा में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पर यूपी सरकार को केंद्र से सीबीआई जांच की मांग के लिए चिट्ठी लिखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि इस तरह की घटना हुई. मैं नहीं जानता कि उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है?

Advertisement

इस पूरे एपिसोड में छुपे हैं कई तथ्य
गृह मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि पूरे एपिसोड में कुछ तथ्य छिपे हुए हैं. उन्होंने को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह चाहती है कि पूरा सच सामने आना चाहिए तो उन्हें लिखित में केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की गुजारिश करनी चाहिए.

कांग्रेस ने अमित शाह पर उठाया सवाल
इससे पहले कांग्रेस ने की ओर से शिवपाल यादव का इस्तीफा मांगे जाने को लेकर कहा कि फिर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा क्यों नहीं लिया जाना चाहिए. उनके शासनकाल में ही हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान हिंसा हुई.

शिवपाल के समर्थन में सामने आई कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कण ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि अमित शाह इस्तीफा मांग रहे हैं. वहीं दूसरी कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कहा कि शिवपाल पर आरोप लगाने से पहले .

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement