scorecardresearch
 

हादसे से सबक: इयरफोन लगाकर गाड़ी चलाने वालों को जेल भेजेगी यूपी सरकार

भदोही हादसे में ड्राइवर की लापरवाही से ट्रेन की चपेट में आने के बाद 9 बच्चों की जान चली गई थी. इस हादसे से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नया नियम लागू करने का फैसला किया है. अब कोई भी ड्राइवर इयरफोन लगाकर गाने सुनता पाया गया तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी.

Advertisement
X
हादसे में 9 बच्चों को गंवानी पड़ी थी जान
हादसे में 9 बच्चों को गंवानी पड़ी थी जान

यूपी के भदोही में ड्राइवर के इयरफोन लगाकर गाड़ी चलाने से हुए हादसे के बाद अखि‍लेश सरकार ने सबक लेते हुए ऐसे ड्राइवरों को जेल भेजने की तैयारी कर ली है.

चलाया जाएगा अभियान
फिलहाल 1 से 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में ऐसे ड्राइवर्स की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा. अगर कोई या मोबाइल से गाने सुनकर गाड़ी चलाता पकड़ा गया, तो उसे 6 महीने की जेल होगी. यही नहीं उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा.

सब पर लागू होगा नियम
राज्य के परिवहन विभाग ने इस बाबत शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है. परिवहन आयुक्त ने इसका सर्कुलर सभी जिलों के एसपी, डीएम और ट्रैफिक से जुड़े पदाधिकारियों को जारी कर दिया है. ये नियम सिर्फ पर ही नहीं बल्कि निजी या सरकारी वाहन चलाने वालों और बाइक-स्कूटर चालकों पर भी लागू होगा.

Advertisement

जागरूकता फैलाना जरूरी
भदोही हादसे से जागी सरकार ने सख्ती का ऐलान तो कर दिया लेकिन जमीन पर लोग इसका कितना पालन करते हैं ये कहना मुश्किल है. दरअसल जागरूकता के बगैर इसे रोकना मुश्किल है.


आपको बता दें कि भदोही में बच्चों को लेकर जा रहे स्कूल वैन का ड्राइवर कान में इयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था. मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर उसने ट्रेन आते नहीं देखी और बड़ा हादसा हो गया. ट्रेन और स्कूल वैन की इस टक्कर में 9 बच्चों की मौत हो गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement