बलिया में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के साथ बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के समर्थकों ने हाथापाई की. निरीक्षक का आरोप है कि उसके ऊपर अवैध नियुक्तियों के लिए दबाव बनाया जा रहा था. विधायक सुरेंद्र सिंह ने शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप लगाए हैं.
Ballia: Supporters of BJP MLA Surendra Singh heckled District School Inspector ND Pandey during a meeting. Inspector alleged he was being pressurized to make illegal appointments, while the MLA leveled bribe allegations against officials. (22.09.18)
— ANI UP (@ANINewsUP)
आरोप है कि बैरिया के बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों ने बैठक में मौजूद शिक्षा अधिकारियों से हाथापाई की. धक्कामुक्की में के जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव अपनी कुर्सी पर गिर गए. बैठक में मौजूद दूसरे अधिकारियों ने बीजेपी विधायक के समर्थकों से बचाया.
शिक्षा विभाग और दूसरे विभागों में चल रही योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे. बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक की कोई बात विधायक को पसंद नहीं आई. आरोप में कहा गया है कि इसके बाद विधायक के समर्थकों ने नाराजगी में उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी.