scorecardresearch
 

Gujarati Lasaniya Gathiya Recipe: 1 कप बेसन और लहसुन से बनाएं गुजराती स्टाइल लसानिया गठिया, चाय का स्वाद होगा दोगुना!

Gujarati Lasaniya Gathiya Recipe: गुजरात की मशहूर लसानिया गाठिया खाने में बहुत मजेदार लगती है और इनका स्वाद भी कमाल का होता है. दिवाली पर आप इनको अपने घर पर बेसन से आसानी से तैयार कर सकते हैं, जिसे जब आप मेहमानों को सर्व करेंगे तो वो आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

Advertisement
X
लहसुन पेस्ट से नमकीन बनाई जाती है. (PHOTO:AI)
लहसुन पेस्ट से नमकीन बनाई जाती है. (PHOTO:AI)

Gujarati Lasaniya Gathiya Recipe: त्योहार के सीजन में घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू रहता है. ऐसे में नाश्ते के लिए चाय के साथ नमकीन और मटरी लोग बाजार से खरीदकर लाते हैं. दीवाली के करीब बाजार में मिलने वाले स्नैक्स काफी महंगे हो जाते हैं. इसलिए इस साल बाजार से खरीदना छोड़िए, अपने घर पर गुजरात की फेमस लसानिया गाठिया बना सकते हैं.

गुजरात में शाम को नाश्ते में चाय के साथ बेसन से बनने वाली लसानिया गाठिया लोग बड़े चाव से खाते हैं. यह क्रिस्पी और चटपटी नमकीन की तरह लगता है और इसको बनाने में भी बिल्कुल ज्यादा मेहनत नहीं लगती है. गुजरात की लसानिया गाठिया को अपने घर पर दीवाली के लिए अभी से स्टोर करके रख सकते हैं, जिसे खाने के बाद मेहमान आपसे इसकी रेसिपी पूछने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. आइए घर पर गुजराती तरीके से लसानिया गाठिया बनाने की रेसिपी जानते हैं. 

लसानिया गाठिया बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप (बारीक या मीडियम छाना हुआ)
  • लहसुन: 8 से 10 कलियाँ (या लहसुन पाउडर / पिसा हुआ पेस्ट)
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच (अच्छा रंग और तीखेपन के लिए)
  • अजवाइन: 1/2 छोटा चम्मच (हाथों से मसलकर डालें)
  • हींग: 1 चुटकी
  • बेकिंग सोडा (खाने का सोडा): 1/4 छोटा चम्मच
  • तेल: 2 से 3 बड़े चम्मच (मोण के लिए) + तलने के लिए
  • नमक: स्वादानुसार
  • पानी: आटा गूंथने के लिए आवश्यकतानुसार

लसानिया गठिया बनाने का आसान तरीका

Advertisement
  • लसानिया गठिया बनाने के लिए आपको सबसे पहले मिक्सर जार में लहुसन की कलियां, कश्मीरी लाल मिर्च, अजवाइन, हींग और पानी डालकर पेस्ट बना लें.
  • उसके बाद एक बर्तन में बेसन छानकर लीजिए और उसनें नमक, बेकिंग सोडा और 2 से 3 चम्मच गरम तेल डालकर मिक्स कर लें. 
  • अब इसमें लहसुन-मिर्च का पेस्ट डालें और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से इसको फेंठ लें, ताकि वो हल्का फ्लफी हो जाए. 
  • अब एक कड़ाही में गठियों को तलने के लिए तेल को मिडियम फ्लेम पर गर्म करने के लिए रख दीजिए. 
  • सेव मेकर में हल्का तेल लगाकर उसको चिकना कर लें और फिर सांचे में बेसन का घोल डालकर ऊपर से घुमाते हुए गठिया गिराएं. 
  • गठिया को आप सीधे कड़ाही में तेल के ऊपर भी गिरा सकते हैं या चाहे तो प्लेट में अलग निकाल लें, लेकिन उससे इनके आपस में चिपकने का डर बना रहता है. 
  • गठिया को तेल में दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें और उसके बाद उनको एक प्लेट में अलग निकाल लें. 

इस तरीके से करें स्टोर 

जब लसानिया गठिया पूरी तरह से ठंडी  हो जाए तो उनको अपने हाथ से तोड़कर नमकीन की शेप में कर लें. उसके बाद उनको एयरटाइट कंटेनर में भरकर पैक कर लें. जब मेहमान आए तो उनको चाय के साथ सर्व करे, इसका तीखा और चटपटा स्वाद लोगों को बहुत पसंद आएगा. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement