scorecardresearch
 

Video: पेड़ से ऐसी भयंकर टक्कर! उड़कर दूर गिरे बाइक सवार, दोनों की मौत

हैदराबाद के बाहरी इलाके में Yamaha R15 बाइक पेड़ से टकरा गई. हादसे में झारखंड के रहने वाले दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय कॉसमॉस और 23 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है. हादसा CCTV कैमरे में कैद हुआ. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है.

Advertisement
X
अलीाबाद की ओर जाते समय हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)
अलीाबाद की ओर जाते समय हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)

हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक का भीषण हादसा हुआ. Yamaha R15 मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक हवा में उछल गए. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक झारखंड के रहने वाले थे. उनकी पहचान 22 वर्षीय कॉसमॉस और 23 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत 

यह दुर्घटना हैदराबाद के बाहरी इलाके में जीनोम वैली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक Yamaha R15 बाइक पर अलीाबाद एक्स रोड से अलीाबाद गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे. दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के दौरान सड़क पर मौजूद CCTV कैमरे में दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया.

CCTV में कैद हुई टक्कर

इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक के पेड़ से टकराने की घटना कैद हुई. टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर हवा में चले गए. हादसे के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. जीनोम वैली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जी. गुरुवैया ने बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिए गए हैं. पुलिस ने हादसे के बाद जरूरी कार्रवाई की. इस दुर्घटना में झारखंड के दो युवकों की जान चली गई. फिलहाल पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों अलीाबाद एक्स रोड से अलीाबाद गांव की ओर जा रहे थे, तभी उनकी Yamaha R15 बाइक पेड़ से टकरा गई.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement