टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुए हमले के बाद तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग की. प्रेस ब्रीफिंग में डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि वो तीनों आरोपियों को मुंबई ला रहे हैं. आरोपियों में कोई भी नाबालिग नहीं है.
क्राइम ब्रांच ने दी बड़ी जानकारी
डीसीपी राज तिलक ने बताया कि टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच राउंड फायरिंग के बाद आरोपियों ने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट स्टेशन के पास छोड़ दी थी. इसके बाद वो अंधेरी की बीट चौकी से होते हुए लोकल ट्रेन से बोरीवली पहुंचे. वो बोरीवली से कैब के जरिए सूरत गए और फिर जयपुर एक्सप्रेस से सूरत से कोटा पहुंचे.
उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों में से दो हरियाणा के सोनीपत के हैं और एक बिहार का रहने वाला है. इन्होंने सूरत से ट्रेन ली थी और उससे पहले सड़क मार्ग से आए थे.
डीसीपी ने आगे बताया- टाइगर पर फायरिंग के बाद हमने 20 टीमें बनाई थीं और जांच शुरू कर दी थी. हमें पता चला था कि आरोपी ट्रेन के जरिए राजस्थान जा रहे हैं. हमने आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार किया. हम हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामले की जांच कर रहे हैं. हमने तीनों को कस्टडी में ले लिया है और उन्हें मुंबई लाने की प्रक्रिया की जा रही है.
हमलावर नहीं है नाबालिग: पुलिस
डीसीपी ने आगे बताया- हमले में जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया था. उसे 11 सिंतबर को आरोपी रितिक ने खरीदा था. रितिक रैपिड राइडर है. यह बाइक 2022 से चार लोगों के पास रही. टाइगर पर हमले के लिए ही बाइक खरीदी गई थी. हमले के बाद अंधेरी से निकलने के बाद आरोपी लोकल ट्रेन से अंधेरी गए. रितिक ने बोरीवली से ऐप के जरिए कैब बुक की थी. रेहान और फूल सिंह शूटर थे. फूल सिंह वही शूटर था जिसकी बंदूक जाम हो गई थी. वो नाबालिग नहीं है. तस्वीरों में जिस आरोपी को कैप पहने देखा जा सकता है, वही रेहान है.
'घटना में दो हथियारों का इस्तेमाल किया गया था और उन्होंने कई राउंड गोलियां चलाईं. आगे की और जानकारी पाने के लिए हम उनसे पूछताछ करने का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जो पोस्ट सामने आए हैं, उनकी जांच की जा रही है. हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कब और कैसे हुआ टाइगर पर हमला?
बीती देर रात मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. तीन मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं. राहत की बात ये है कि इस हमले में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए.
टाइगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है. पोस्ट में ये भी धमकी दी गई है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा उसे भी आगे चलकर निशाना बनाया जाएगा. टाइगर पर हुए इस खौफनाक हमले के बाद पूरे बॉलीवुड में इस समय दहशत का माहैल है.