हैदराबाद में एक 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है. माधापुर थाना क्षेत्र के चंद्र नायक थांडा स्थित एक अपार्टमेंट में युवती का शव फंदे से लटका मिला. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है. फिलहाल युवती के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
माधापुर क्षेत्र में 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर कर्मचारी का शव फंदे से लटका पाया गया. महिला की पहचान उत्तर प्रदेश की रहने वाली अर्चना चौधरी के रूप में हुई है. वह हैदराबाद के माइंडस्पेस स्थित एक कंपनी में काम करती थी. माधापुर पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामला दर्ज कर लिया गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा की हत्या हुई या आत्महत्या? बिल्डिंग की चौथी मंजिल से पुतला गिराकर सच तलाशेगी पुलिस
(यह खबर अपडेट हो रही है.)
नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.