scorecardresearch
 

चलती ट्रेन में बेटी के साथ चढ़ रहा था पिता, बिगड़ा संतुलन... RPF जवान ने ऐसे बचाई जान

हैदराबाद से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक शख्स का संतुलन बिगड़ गया. साथ में छोटी बच्ची भी थी. तभी RPF की महिला जवान ने फुर्ती दिखाते हुए दोनों को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

Advertisement
X
RPF कांस्टेबल रीना ने बचाई पिता-बेटी की जान (Photo-CCTV)
RPF कांस्टेबल रीना ने बचाई पिता-बेटी की जान (Photo-CCTV)

हैदराबाद के काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. चलती ट्रेन में अपनी छोटी बेटी के साथ चढ़ने की कोशिश कर रहे एक शख्स का अचानक संतुलन बिगड़ गया. दोनों ट्रेन की चपेट में आ सकते थे, लेकिन मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की महिला कांस्टेबल रीना कुमारी ने अपनी सूझ-बूझ से दोनों की जान बचा ली.

घटना 12 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. रीना की फुर्ती और लोको पायलट की सतर्कता से यह बड़ा हादसा होने से बचाया जा सका. जानकारी के मुताबिक, पिता अपनी बेटी के साथ विशाखा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था.

इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया. दोनों ट्रेन के नीचे आने ही वाले थे कि स्टेशन पर मौजूद RPF कांस्टेबल रीना कुमारी ने हालात की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए पिता और बेटी को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म के सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. ऐसे हालात में कुछ सेकंड की देरी भी भारी पड़ सकती थी. 

लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

घटना के दौरान ट्रेन के लोको पायलट ने भी सतर्कता दिखाई. उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे हादसे का खतरा और कम हुआ. इसके बाद पिता और बेटी सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ सके. रीना कुमारी की इस तत्परता की सराहना की जा रही है. रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त स्थानों पर चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है. जल्दबाजी में उठाया गया एक कदम यात्री और साथ में मौजूद लोगों की जान जोखिम में डाल सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: केरलम के एर्नाकुलम में दर्दनाक हादसा... मिनी कूपर ने स्कूटर को मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

अक्सर ट्रेन के रुके बिना ही यात्री जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश करते हैं, जिससे खतरनाक हादसे होते हैं. अब इस घटना ने यात्रियों की लापरवाही को एक बार फिर से उजागर कर दिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement