scorecardresearch
 

खास उपलब्धि के साथ लौटेंगे राहुल, दुनिया देखती रह जाएगी: सलमान खुर्शीद

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छुट्टियों पर जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चुटकियों का दौर है. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इन सब के बीच कहा है,' राहुल गांधी विशेष उपलब्धि के साथ सामने आएंगे. उनकी उपलब्धि दुनिया देखेगी.

Advertisement
X
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद

कांग्रेस उपाध्यक्ष के छुट्टियों पर जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चुटकियों का दौर जारी है. इस बीच सलमान खुर्शीद ने कहा है कि राहुल गांधी विशेष उपलब्धि के साथ सामने आएंगे.

सलमान खुर्शीद ने कहा, 'राहुल गांधी जहां कहीं भी हैं, पूरी तरह सुरक्षित हैं. विपक्ष को राहुल के बारे में चिंता करने कोई जरूरत नहीं है. वह कांग्रेस के कमांडर हैं और जब वह उपलब्धियों के साथ लौटेंगे, जिसे पूरी दुनिया देखेगी.'

उन्होंने कहा कि विपक्ष राहुल की चिंता करने की बजाय यह सोचे कि बारिश से किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे हो.

-इनपुट भाषा से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement