scorecardresearch
 

ममता का हमला- नोटबंदी से केवल पीएम और उनके करीबी लोगों को फायदा

ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी समझते हैं कि वो एक शेर हैं और जो कुछ भी वो कर रहे हैं वो सब सही है. सबकुछ ऐसे रहस्यमय तरीके से किया जा रहा है जैसे पीएम मोदी अलीबाबा हों. उन्हें समझना चाहिए कि वह एक संवैधानिक पद पर हैं.

Advertisement
X
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

नोटबंदी के फैसले के बाद से ममता बनर्जी लगातार विरोध कर रही हैं और खुलकर बोल रही हैं. नोटबंदी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि नोटबंदी से देश में आर्थिक इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं. ममता ने सरकार से पूछा कि ब्लैक मनी कहां है?

ने कहा कि नोटबंदी से सिर्फ पीएम मोदी और उनके लोगों को ही फायदा है. ममता ने ट्वीट किया कि सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद एक महीने में 90 से ज्यादा लोगों ने जान दी है. उन्होंने ट्विटर पर 90 नामों की एक लिस्ट भी पोस्ट किया की है. इस लिस्ट में उन लोगों के नाम हैं जिन्होंने नोटबंदी के बाद हुए कैश की किल्लत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है.

Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता की कोई फिक्र नहीं करते हैं. सत्ताधारी केंद्र सरकार के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह पटरी से उतर गई है. ममता ने कहा कि आरबीआई गवर्नर भी मोदी जी के साथ हैं जबकि उन्हें अपना काम करना चाहिए.

 

ने कहा कि पीएम मोदी समझते हैं कि वो एक शेर हैं और जो कुछ भी वो कर रहे हैं वो सब सही है. सबकुछ ऐसे रहस्यमय तरीके से किया जा रहा है जैसे पीएम मोदी अलीबाबा हों. उन्हें समझना चाहिए कि वह एक संवैधानिक पद पर हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement