scorecardresearch
 

जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता

जापान के शिमा क्षेत्र के पास रविवार सुबह 3:45 बजे रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. इससे पहले 25 अक्टूबर को भी जापान के बोनिन द्वीप के पास 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था.

Advertisement
X
जापान में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.
जापान में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.

जापान में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. भूकंप 1 नवंबर को सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र जापान के शिमा से 58 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था. फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई.

इससे पहले 25 अक्टूबर को भी जापान में भूकंप आया था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई था. बोनिन द्वीप जापान के प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित हैं. इस इलाके में भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं, क्योंकि जापान प्रशांत महासागर के उस क्षेत्र में आता है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं. इसी वजह से जापान और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप आते रहते हैं.

क्यों आते हैं भूकंप

पृथ्वी की ऊपरी परत कई बड़ी और छोटी प्लेटों में बंटी हुई हैं. ये प्लेटें लगातार चलती रहती हैं लेकिन इनकी गति बहुत धीमी रहती है. जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के खिलाफ रगड़ खाती हैं, तो इनमें भारी दबाव और ऊर्जा पैदा होती है. जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो धरती हिलने लगती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

बता दें, भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को आमतौर पर काफी खतरनाक माना जाता है, 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है. वहीं, 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, जिन्हें कई लोग महसूस भी नहीं कर पाते.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement