scorecardresearch
 

नहीं थम रही ममता और केंद्र की लड़ाई, संसद में उठा सेना का मुद्दा

कोलकाता में टोल प्लाजा पर भारतीय सेना की तैनाती का मुद्दा तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में भी उठाया. पार्टी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार सेना का राजनीतिकरण कर रही है.

Advertisement
X
जारी है ममता और केंद्र की लड़ाई
जारी है ममता और केंद्र की लड़ाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की केंद्र सरकार से नाराज़गी कम होती नहीं दिख रही है. नोटबंदी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने वाली ममता ने अपने जान को खतरा होने का डर जताया है और आरोप मोदी सरकार पर लगाया है कि वो उनके खिलाफ साजिश रच रही है..


कोलकाता में टोल प्लाजा पर भारतीय सेना की तैनाती का मुद्दा तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में भी उठाया. पार्टी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार सेना का राजनीतिकरण कर रही है. सरकार को इस कार्रवाई से पहले राज्य सरकार को बताना चाहिए था क्योंकि ये संघीय ढांचे के खिलाफ है. इससे पहले पार्टी ने पटना से कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में ईंधन की कमी होने का दावा करते हुए कहा था कि जानबूझकर इंडिगो की फ्लाइट को कोलकाता एयरस्पेस में करीब 30 मिनट तक हवा में रखा गया क्योंकि उस फ्लाइट में ममता बनर्जी बैठी थी.

Advertisement


तृणमूल कांग्रेस के आरोपो पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने जवाबी हमला बोला और कहा कि पश्चिम बंगाल में सेना का ये रूटीन अभ्यास है जो पिछले कई सालों से चल रहा है. सेना ने इस कार्रवाई के लिए राज्य के जरुरी अधिकारियों से भी बात की और उनसे सलाह के बाद ही ये तारीख तय की गई. पर्रिकर ने कहा कि ये दुखद है कि राजनीतिक कुंठा से ग्रसित लोग सेना पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement