बंगाल में टोल प्लाजा पर आर्मी की तैनाती को लेकर मोदी सरकार वैसे ही सभी विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं. अब अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले लिया है. केजरीवाल ने कहा है कि नोटबंदी के खिलाफ ममता बनर्जी ने जो जंग छेड़ी है उसी कारण मोदी सरकार वहां आर्मी भेजकर डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन ममता बनर्जी डरने वाली नहीं हैं वह लगातार पूरे देश में घूमकर इसका विरोध करेंगी.
ने कहा कि हम भी नोटबंदी का विरोध कर रहे है इसलिए हमें भी परेशान करते हैं लेकिन हम डरने वाले नहीं है, पूरा देश ममता बनर्जी के साथ है.
गौरतलब है कि बंगाल की मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ लगातार पूरे देश में घूम कर रैलियां कर रहे हैं.