scorecardresearch
 

तीन तलाक मामले की याचिकाकर्ता इशरत जहां BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने बताया कि इशरत जहां शनिवार को हावड़ा स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी में शामिल हुईं.

Advertisement
X
इशरत जहां भाजपा में शामिल
इशरत जहां भाजपा में शामिल

तीन तलाक मामले में याचिकाकर्ताओं में से एक इशरत जहां बीजेपी में शामिल हो गई हैं. यह जानकारी बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने दी. बसु ने बताया कि इशरत जहां शनिवार को हावड़ा स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी में शामिल हुईं. सूत्रों ने बताया कि इशरत को बीजेपी की हावड़ा इकाई ने शनिवार को सम्मानित किया और फिर पार्टी में उन्हें शामिल किया.

बसु ने कहा कि उन्हें सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना बाकी है. बता दें कि तीन तलाक मामले में इशरत जहां पांच याचिकाकर्ताओं में से एक थीं.

कौन हैं इशरत जहां?

पश्चिम बंगाल के हावड़ा की इशरत जहां ने अगस्त 2016 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. 30 साल की इशरत ने अपनी याचिका में कहा है कि उसके पति ने दुबई से ही फोन पर दे दिया. अपनी याचिका में इशरत ने कोर्ट में कहा कि उसका निकाह 2001 में हुआ था और उसके चार बच्चे भी हैं जो उसके पति ने जबरन अपने पास रख लिए हैं.

Advertisement

याचिका में इशरत ने बच्चों को वापस दिलाने और उसे पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की थी. इशरत ने कहा था कि उसके पति ने कर ली है. याचिका में कहा गया था कि ट्रिपल तलाक गैरकानूनी है और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का हनन है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त 2017 को पांच जजों की संवैधानिक पीठ में से तीन जजों ने तलाक-ए बिद्दत यानी तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर दिया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 लोकसभा में पेश किया और इसे बिना संशोधन के पास भी करवा लिया गया.

Advertisement
Advertisement