scorecardresearch
 

अगले महीने से एक फोन करके रद्द करा सकेंगे ट्रेन टिकट

टिकट रद्द कराने के लिए यात्री को 139 नंबर डायल करके कन्फर्म टिकट की विस्तृत जानकारी देनी होगी. इसके बाद यात्री को एक पासवर्ड मिलेगा. यात्री को उसी दिन टिकट काउंटर पर जाकर अपना पासवर्ड बताना होगा. इसके बाद टिकट के पैसे वापस मिलेंगे.

Advertisement
X
टिकट काउंटर पर जाकर अपना पासवर्ड बताना होगा
टिकट काउंटर पर जाकर अपना पासवर्ड बताना होगा

ट्रेन टिकट रद्द कराना अब और भी आसान होने जा रहा है. अप्रैल से केवल एक फोन करके कन्फर्म ट्रेन टिकट रद्द कराया जा सकेगा. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'टिकट रद्द कराने के लिए यात्री को 139 नंबर डायल करके कन्फर्म टिकट की विस्तृत जानकारी देनी होगी. इसके बाद यात्री को एक पासवर्ड मिलेगा. यात्री को उसी दिन टिकट काउंटर पर जाकर अपना पासवर्ड बताना होगा. इसके बाद टिकट के पैसे वापस मिलेंगे.'

किराया वापसी के के बाद यात्रियों को रिजर्व टिकट को निर्धारित समय में रद्द कराने में परेशानी हो रही थी जिसकी वजह से उन्हें किराया वापस नही मिल पा रहा था. किराया वापसी के नए नियमों के अनुसार, जरूरतमंद को कन्फर्म टिकट पाने में मदद के लिए रेलवे ने टिकट रद्द कराने की राशि को दोगुना कर दिया था.

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि दलालों और टिकट के ब्लैक मार्केटिंग में लगे लोगों को हतोत्साहित करने के लिए किराया वापसी नियमों में बदलाव किया गया था. उन्होंने बताया कि इसकी वजह से कुछ जरूरतमंद यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी. इसलिए अब हम टिकट रद्द कराने के लिए 139 की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement