11:14PM दिल्ली: कांग्रेस उम्मीदवार के प्रचार वाहन से शव बरामद
10:36PM बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया के छोटे बेटे का निधन
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के छोटे बेटे अराफात रहमान कोको की मलेशिया में मौत हो गई. रहमान 44 वर्ष के थे. खालिदा जिया ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने बेटे को श्रद्धांजलि नहीं देने दी.
10:34PM भारत-म्यांमार सीमा पर 4.8 तीव्रता का भूकंप
भारत और म्यांमार की सीमा पर शनिवार रात 9.41.32 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.
10:26PM जमात-उद-दावा पर पाकिस्तान का कोई प्रतिबंध नहीं
पाकिस्तान सरकार ने मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी हाफिज सईद के नेतृत्व वाले संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) को प्रतिबंधित नहीं किया है और उसके खिलाफ केवल कुछ कार्रवाई शुरू की गई है जबकि पहले ऐसी खबरें थीं कि आतंकी संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह स्पष्ट करने के लिए कहे जाने पर कि क्या संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया है जैसी खबर मीडिया में आ रही है, पाकिस्तान सरकार के सूत्रों ने कहा, जेयूडी को संयुक्त राष्ट्र की ओर से दिसम्बर 2008 में सूचीबद्ध किया गया था और इसमें तीन कार्रवाइयां जरूरी थीं. इसमें उसके बैंक खातों के संचालन पर रोक, हथियार प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध शामिल था. सूत्रों ने विशिष्ट जानकारी दिए बिना संकेत दिया कि संगठन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है.
10:14PM रियाद में सऊदी के किंग शाह अब्दुल्ला को श्रद्धांजलि देंगे उपराष्ट्रपति
भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सऊदी अरब के किंग शाह अब्दुल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए रियाद पहुंचे.
09:26PM दिल्ली में कुल 674 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 674 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बुराड़ी में सबसे ज्यादा 18 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
09:20PM नरेंद्र मोदी ने आडवाणी को कोल्ड स्टोरेज में डाल दिया: नीतीश कुमार
जेडीयू नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, मोदी ने वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी को कोल्ड स्टोरेज में डाल दिया, राजनाथ सिंह को मार्गदर्शक मण्डल में डाल दिया. यही नहीं उन्होंने कहा, निजाम के सामने किसी की आवाज नहीं निकलती. इसके साथ ही उन्होंने अपने बागी नेताओ को सलाह भी दी.
09:03PM श्रीश्री रविशंकर ने भी पद्म अवॉर्ड के लिए मना किया
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने भी पद्म अवॉर्ड लेने से मना किया. उन्होंने कहा, ‘गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुझे फोन करके इसके बारे में सूचना दी थी और मैंने उनका शुक्रिया किया. मैंने कहा, मेरी जगह किसी अन्य सम्मानित व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाए. उनसे पहले योग गुरु बाबा रामदेव भी पद्म अवॉर्ड लेने से मना कर चुके हैं.
08:57PM राष्ट्रपति भवन ने रात्रिभोज के लिए 200 लोगों को न्योता दिया
अमिताभ बच्चन, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, शर्मिला टैगोर, सचिन तेंदुलकर सहित दो सौ लोगों को कल राष्ट्रपति भवन में डिनर के लिए न्योता भेजा गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सम्मान में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को रात्रिभोज देंगे. मैन्यू में गुजराती कड़ी, लखनऊ के गुलावटी कबाब, बनारसी पान, बंगाली सोंदेश और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मिलने वाली ताजा पानी की ट्रॉट मछली भी होगी.
08:49PM बीजेपी बड़बोली है और AAP भगोड़ी पार्टी है: रागिनी नायक
08:43PM बीजेपी को रिजेक्टेड लोग क्यों पसंद हैं: रागिनी नायक
08:40PM बीजेपी हरियाणा और यूपी से समर्थक लाती है: आतिशी मर्लिना
08:38PM मोदी के PM बनने के बाद देश का सम्मान बढ़ा है: सुधांशु त्रिवेदी
08:36PM केजरीवाल बिजली चोरी को बढ़ावा देते थे: रागिनी नायक
08:29PM कुमार विश्वास पर लक्ष्मी नगर में फेंके गए अंडे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी की ओर से लक्ष्मी नगर के विजय चौक इलाके में जनसभा कर रहे कुमार विश्वास पर अंडे फेंके गए.
08:27PM नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को राष्ट्रपति भवन में भोज के लिए न्यौता
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को कल राष्ट्रपति भवन में भोज के लिए न्यौता भेजा गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कल डिनर का आयोजन किया है.
08:24PM शांति भूषण के किरण बेदी पर बयान से हम सहमत नहीं: आतिशी मर्लिना
08:20PM बिना हेलमेट बाइक की सवारी करते दिखे बाबुल सुप्रियो
शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रीयो बिना हेलमेट के बाइक पर सवारी करते हुए दिखाई दिए.
07:28PM बीजेपी नेता नुपुर शर्मा ने केजरीवाल को बताया बंदर
07:16PM मैं राजनीति में नहीं आ रहा हूं: अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन का कहना है कि मैंने स्वच्छ भारत मिशन में भाग लिया और एक राज्य के पर्यटन का विज्ञापन किया इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि मैं राजनीति में आ रहा हूं.
07:13PM कल संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करेंगे ओबामा-मोदी
07:02PM बाबा रामदेव का पद्म सम्मान लेने से इनकार
बाबा रामदेव ने कहा कि मैं एक संन्यासी हूं और किसी भी तरह के पुरस्कार की आकांक्षा नहीं रखता. उन्होंने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा कि किसी अन्य योग्य व्यक्ति को ये पुरस्कार दिया जाए.
06:58PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी को जापानी पार्क में रैली करेंगे
06:56PM राहुल गांधी की आंखों पर इटली का चश्मा चढ़ा है: अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि वे कहते हैं बॉर्डर पर गोलीबारी में कोई फर्क नहीं पड़ा है. उन्हें फर्क पता नहीं चलता, क्योंकि उनकी आंखों पर इटली का चश्मा चढ़ा है.
06:27PM जनधन योजना और काले धन पर SIT हमारी उपलब्धियां: अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जनधन योजना और काले धन पर SIT बनाना हमारी उपलब्धियां हैं. उन्होंने कहा पिछले 8 महीने में मोदी सरकार ने महंगाई को कम किया है. यही नहीं 10 साल में पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार भी कम नहीं हुए और हमने 8 महीने में 11 बार कम कर दिए हैं.
06:21PM सात साल सड़कों पर रहेंगे क्या झुग्गीवाले: केजरीवाल
केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में झुग्गियां आज तोड़ दी हैं और बीजेपी 2022 तक पक्के मकान का वादा कर रही है. तो क्या सात साल लोग सड़कों पर रहेंगे.
06:19PM केजरीवाल दिल्ली की जनता को बेवकूफ समझते हैं: अमित शाह
06:06PM हमारी औरते बच्चे पैदा करने वाली मशीन हैं क्या: केजरीवाल
दिल्ली में अंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर सीधे निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी नेताओं के हिन्दूओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारी औरते बच्चे पैदा करने की मशीन हैं क्या.
05:34PM आगरा नहीं जा पाने पर बराक ओबामा ने खेद जताया
05:33PM केजरीवाल ने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया
05:32PM रोड शो के लिए द्वारका पहुंची किरण बेदी
05:28PM अभी पार्टी का नोटिस नहीं मिला है: कार्ति चिदम्बरम
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम के बेटे और कांग्रेस नेता कार्ति चिदम्बरम का कहना है कि उन्हें अभी तक पार्टी का नोटिस नहीं मिला है. उन्होंने कहा, अगर नोटिस भेजा गया है तो यह जल्दबाजी में भेजा गया होगा. उन्हें पहले मेरा बयान सुनना चाहिए, मैंने कहीं भी पार्टी के खिलापु कुछ भी नहीं बोला है.
05:24PM भारत दौरे के लिए रवाना हुए बराक ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत दौरे के लिए उड़ान भरी. वे कल सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगे.
05:21PM अवसरवादी किरण बेदी नहीं केजरीवाल हैं: प्रवेश वर्मा
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के पोस्टर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अवसरवादी किरण बेदी नहीं केजरीवाल हैं. केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस से समर्थन नहीं लेंगे और फिर कांग्रेस के समर्थन से ही सरकार बनाई. असल में किरण बेदी के बीजेपी में आने से केजरीवाल परेशान हैं.
05:15PM भारत दौरे के लिए उड़ान भरने वाले हैं ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा थोड़ी ही देर में भारत के लिए उड़ान भरने वाले हैं. वे अपने एयरफोर्स वन विमान में सवार हो गए हैं.
04:54PM नीतीश कुमार के साथ कोई मतभेद नहीं: जीतन राम मांझी
कुमार की मौजूदगी में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उनके और नीतीश के बीच कोई मतभेद नहीं हैं. दोनों एक हैं, लेकिन पार्टी में जो लोग मतभेद पैदा कर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं वो सफल नहीं होंगे.
04:52PM 27 जनवरी को कालकाजी में रोड शो करेंगे राहुल गांधी
दिल्ली चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में पार्टी का प्रचार करेंगे. राहुल गांधी 27 जनवरी को कालकाजी में प्रचार करेंगे, जबकि सोनिया गांधी 1 फरवरी को बदरपुर में रैली करेंगी.
04:48PM गणतंत्र दिवस परेड आम लोगों के लिए है: बीजेपी
बीजेपी नेता सम्बित पात्रा का कहना है कि गणतंत्र दिवस की परेड आम लोगों के लिए है. उन्होंने केजरीवाल तो शुरुआत से ही वीआईपी कल्चर के खिलाफ रहे हैं और अब वे कह रहे हैं कि वे तभी गणतंत्र दिवस समारोह में निमंत्रण पर आएंगे.
04:45PM उत्तर प्रदेश: पेशी के लिए रामपुर लाया गया कैदी फरार
उत्तर प्रदेश के रामपुर में लखनऊ जेल से पेशी पर आया कैदी फरार, अदालत पहुंचने से पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी. लखनऊ जेल में एनडीपीएस के मामले में सजा काट रहा था.
04:30PM 27 जनवरी को रियाध जाएंगे ओबामा दमपत्ति: व्हाइट हाउस
04:27PM राजनीति में सामान्य शिष्टाचार का पालन होना चाहिए: AAP
आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं मिलने पर आपत्ति जताई है. आप नेता संजय सिंह ने कहा केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उन्हें 15 अगस्त को स्वतंत्रता समारोह व आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए न्योता मिलना चाहिए था. उन्होंने कहा, राजनीतिक दल अलग-अलग हो सकते हैं. लेकिन राजनीति में, लोकतंत्र में हम से कम सामान्य शिष्टाचार का पालन तो होना ही चाहिए.
04:15PM किरण बेदी को केजरीवाल से सर्टिफकेट की जरूरत नहीं: सतीश उपाध्याय
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि किरण बेदी को केजरीवाल से किसी तरह के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. उन्हें तो पहले शांति भूषण के उस आरोप का जवाब देना चाहिए, जिसमें उन पर टिकट बंटवारे में पैसे लेने का आरोप लगा है.
03:37PM बीजेपी में शामिल हुईं समाजवादी पार्टी की नेता अनुराधा चौधरी
समाजवादी पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी बीजेपी में शामिल हुईं. दिल्ली चुनाव में पार्टी का प्रचार करेंगी.
03:20PM लंदन स्थित अंबेडकर के घर को खरीदेगी महाराष्ट्र सरकार
Dr.Ambedkar's London residence to be purchased by State govt. Visited the house & spoke to the Buddhist foundation President & met with IHC.
— Vinod Tawde (@TawdeVinod)
03:15PM दिल्ली: ओबामा के भारत दौरे के विरोध में लेफ्ट पार्टियों का प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर मंतर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के विरोध में लेफ्ट पार्टियों का प्रदर्शन.
03:00PM दिल्ली: बढ़ाई गई मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा
गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
02:35PM महाराष्ट्र के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को मिली जान से मारने की धमकी. खत लिखकर दी गई धमकी.
02:10PM किरण बेदी चाहती थीं कि गडकरी के घर प्रदर्शन ना हो: कुमार विश्वास
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा, किरण बेदी चाहती थीं कि गडकरी के घर प्रदर्शन ना हो.
01:55PM नई दिल्ली से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे बराक ओबामा: सूत्र
सूत्रों के हवाले से खबर, नई दिल्ली से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे बराक ओबामा. सऊदी अरब के राजा किंग अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बराक ओबामा.
01:50PM BJP के साथ दूसरे दौर की बातचीत जारी: मुफ्ती मोहम्मद सईद
PDP के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा, BJP के साथ दूसरे दौर की बातचीत जारी.
Mai sauda nahii karoonga, mai kandhe say kandha milaunga. Mayoos na hon, ye avaam ka faisla hai: Mufti Sayeed
— ANI (@ANI_news)
01:28PM आरा ब्लास्ट: बलिया की रहने वाली थी मरने वाली महिला
शुक्रवार को आरा सिविल कोर्ट में हुए ब्लास्ट में मरने वाली महिला उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली थी. मृतक महिला का नाम रीना गौड़ बताया जा रहा है. रीना फरार कैदी लंबू शर्मा की प्रेमिका बताई जा रही है.
01:00PM फिर PDP की अध्यक्ष चुनीं गईं महबूबा मुफ्ती
Mehbooba Mufti reelected as the President of Peoples Democratic Party after she won the elections unopposed
— ANI (@ANI_news)
12:40PM दिल्ली: कांग्रेस नेता अजय माकन ने शास्त्री नगर इलाके में प्रचार किया
Delhi : Ajay Maken campaigning in Shashtri Nagar
— ANI (@ANI_news)
12:30PM दिल्ली: कृष्णा नगर इलाके में यज्ञ में शरीक हुईं किरण बेदी
Delhi : BJP's Delhi CM candidate Kiran Bedi opens her new office in Krishna Nagar, performs Yajna
— ANI (@ANI_news)
12:15 PM ओबामा का आगरा दौरा रद्द: सूत्र
ओबामा का आगरा दौरा रद्द. 27 जनवरी को आगरा नहीं जाएंगे ओबामा.
President Barack Obama's Agra visit scheduled for the 27th of January cancelled : UP Government Sources
— ANI (@ANI_news)
11: 52 PM दिल्ली: 11 लाख के नकली नोट के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो महिलाओं को धर दबोचा. 11 लाख के नकली नोट भी बरामद किए गए.
11:22AM PM ने नए भारत का सपना देखा है: अमित शाह
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, PM ने नए भारत का सपना देखा है.
PM gave a concept of Team India for strengthening cooperative federalism & it was implemented as NITI Aayog:Amit Shah
— ANI (@ANI_news)
11:20AM पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं अमित शाह
BJP President Amit Shah addressing a news conference in Patna, Bihar
— ANI (@ANI_news)
11:00AM केजरीवाल को EC का नया नोटिस
अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का नया नोटिस. नोट के बदले वोट बयान पर नोटिस. आयोग ने पहले भी दिया है नोटिस.
10:35AM दिल्ली: 29 जनवरी और 1 फरवरी को रैली करेंगें राहुल और सोनिया गांधी
Congress Vice President Rahul Gandhi & President Sonia Gandhi to hold a rally in Delhi on 29th Jan & 1st Feb respectively
— ANI (@ANI_news)
10:15AM समर्थकों से बोलीं किरण बेदी, किसी से पैसे मत लेना
Kisi se paise mat lena, kisi ke laalach mein mat padhna: BJP CM Candidate Kiran Bedi (to public)
— ANI (@ANI_news)
10:00AM गणतंत्र दिवस समारोह का आमंत्रण ना मिलने से केजरीवाल नाराज
गणतंत्र दिवस समारोह का आमंत्रण ना मिलने से अरविंद केजरीवाल नाराज. केजरीवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के नाते उन्हें बुलाया जाना चाहिए था.
09:45AM देशभर में धूमधाम से मनाई जा रहा है वसंत पंचमी
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रहा है वसंत पंचमी, बच्चों में देखा जा रहा है खासा उत्साह. मां सरस्वती की पूजा में जुटे लोग.
09:35AM अपने अनुभव का इस्तेमाल दिल्ली की भलाई के लिए करना चाहती हूं: किरण बेदी
I look forward to dedicating my 40 years of deep administrative and social work experience in the service of Delhi as your CM.
— Kiran Bedi (@thekiranbedi)
09:20AM दिल्ली: कृष्णानगर इलाके में समर्थकों से मिलीं किरण बेदी
BJP CM Candidate Kiran Bedi interacts with her supporters at Krishna Nagar, Delhi
— ANI (@ANI_news)
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के म्यूनिसिपल स्कूल बोर्ड ने एक तुगलकी फरमान निकाला है. शनिवार को वसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल बोर्ड के तहत आने वाले सभी स्कूल में सरस्वती वंदना की जाए, जिसमें मुस्लिम स्कूल भी शामिल हैं. मुस्लिम स्कूलों ने इस फरमान का विरोध किया है.
08:06AM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी
वसंत पंचमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनायें। यह पर्व आपके जीवन मे नव उल्लास और उमंग लेकर आये । Greetings on Basant Panchami.
— Narendra Modi (@narendramodi)
08:02AM बेंगलुरु: संदिग्ध बोडो आतंकवादी को पुलिस ने हिरासत में लिया
बेंगलुरु में छिपे एक संदिग्ध बोडो आतंकवादी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बेगलुरु पुलिस ने असम पुलिस के इस संबंध में खबर दे दी है.
07:45AM हैदराबाद: करीब 200 बाल मजदूर छुड़ाए गए
हैदराबाद से करीब 200 बाल मजदूर छुड़ाए गए. लेदर और चूड़ी फैक्टी में मजदूरी करते थे ये बच्चे. छुड़ाए गए सभी बच्चे यूपी और बिहार के. मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
07:21 AM पाकिस्तान में बेखौफ घूमते हैं आतंकवादी: US
पाकिस्तान में बेखौफ घूमते हैं आतंकवादी: US
07:08 AM दिल्ली यूनिवर्सिटी में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सीटें रिजर्व हो सकती हैं
दिल्ली यूनिवर्सिटी में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सीटें रिजर्व हो सकती हैं
06:50 AM किरन बेदी करेंगी 70 रैली, लगभग हर विधानसभा क्षेत्र का करेंगी दौरा
किरन बेदी करेंगी 70 रैली, लगभग हर विधानसभा क्षेत्र का करेंगी दौरा
06:10 AM दिल्ली में आज पारा सबसे कम 9 डिग्री तक गिरा
दिल्ली में आज पारा सबसे कम 9 डिग्री तक गिरा
05:40 AM पूर्व प्रधानमंत्रियों पर पर्रिकर के बयान पर कांग्रेस ने कहा कि या तो वह सबूत दें या माफी मांगें
पूर्व प्रधानमंत्रियों पर पर्रिकर के बयान पर कांग्रेस ने कहा कि या तो वह सबूत दें या माफी मांगें
05:00 AM बराक ओबामा के दौरे से भारत और अमेरिका के बीच परमाणू करार पर आगे बढ़ सकती है बात
बराक ओबामा के दौरे से भारत और अमेरिका के बीच परमाणू करार पर आगे बढ़ सकती है बात
04:30 AM White House ने बयान जारी कर कहा है, ओबामा को गणतंत्र दिवस में निमंत्रण बड़ा सम्मान है
White House ने बयान जारी कर कहा है, ओबामा को गणतंत्र दिवस में निमंत्रण बड़ा सम्मान है
04:00 AM शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, बीजेपी हमारे समर्थन की कीमत समझें
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, बीजेपी हमारे समर्थन की कीमत समझें
03:30 AM दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 5 हुई
दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 5 हुई, जनवरी में 199 लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए
02:40 AM चार या पांच क्यों शेर जैसा एक ही बच्चा काफी है: उद्धव ठाकरे
चार या पांच क्यों शेर जैसा एक ही बच्चा काफी है: उद्धव ठाकरे
02:08 AM इरोम शर्मिला रिहाई के एक दिन बाद फिर गिरफ्तार की गईं
इरोम शर्मिला रिहाई के एक दिन बाद फिर गिरफ्तार की गईं
01:30 AM मध्य प्रदेश STF ने अंडरवर्ल्ड को हथियार सप्लाई करने वाले एक शख्स को पकड़ा
मध्य प्रदेश STF ने अंडरवर्ल्ड को हथियार सप्लाई करने वाले एक शख्स को पकड़ा
01:00 AM आतंकी हमलों की आशंका के चलते जम्मू-कश्मीर हाई अलर्ट पर
आतंकी हमलों की आशंका के चलते जम्मू-कश्मीर हाई अलर्ट पर
12:02AM सऊदी बादशाह की मौत पर आज राष्ट्रीय शोक घोषित
भारत ने सरकार ने सऊदी किंग अब्दुल्लाह की मौत पर आज राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है.
12:00AM IHL: मुंबई, पंजाब के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
दबंग मुंबई और जेपी पंजाब वॉरियर्स के बीच हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के तीसरे सीजन के दूसरे दिन शुक्रवार को हुआ दूसरा मुकाबला 3-3 से बराबरी पर छूटा.