scorecardresearch
 

24 फरवरी, 2014: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक जगत और बॉलीवुड में 24 फरवरी 2014 को क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X
लालू प्रसाद यादव
लालू प्रसाद यादव

11:17 PM शिंदे ने गलत प्रचार करने वाले चैनलों को कुचलने की धमकी दी
शोलापुर में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने टीवी चैनलों को धमकी दी है. उन्‍होंने कहा है कि गलत प्रचार करने वालों को कुचल दिया जाएगा.  शिंदे ने कहा कि कुछ लोगों को खुराफात करने की आदत है.

 

06:54PM बागी विधायकों में से 6 वापस लौटेः आरजेडी
राष्ट्रीय जनता दल का दावा. बागी विधायकों में से 6 वापस लौटे.  दुर्गा प्रसाद सिंह, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. अब्दुल गफूर, चंद्रशेखर, ललित कुमार यादव और अख्तरुल इस्लाम शाहीन का नाम.

06:38PM RJD के 13 विधायकों को अलग गुट की मान्यता
RJD के 13 विधायकों को अलग गुट की मान्यता. विधानसभा सचिव ने जारी की अधिसूचना.

06:32PM आरजेडी का दावा, बागियों में से 5 विधायक वापस लौटे
आरजेडी का दावा, बागियों में से 5 विधायक वापस लौटे. गौरतलब है कि आरजेडी के 13 विधायकों के पार्टी से बगावत करने की खबर आई थी.

06:25PM विधानसभा सचिव ने जारी की RJD के बागी विधायकों की सूची
बिहार विधानसभा सचिव ने आरजेडी के बागी विधायकों की सूची जारी की. राज्यापाल को चिट्ठी लिखने वालों बागी विधायकों में राघवेंद्र प्रताप सिंह, सम्राट चौधरी, राम लशन राम रमन, जावेद इकबाल अंसारी, अनिरुद्ध कुमार, दुर्गा प्रसाद सिंह, अख्तरुल इमाम, डॉ. फैयाज अहमद, जितेंद्र कुमार राय, डॉ. अब्दुल गफूर, चंद्रशेखर, ललित कुमार यादव और अख्तरुल इस्लाम शाहीन का नाम.

Advertisement

06:15PM अब्दुल बारी सिद्दकी और अब्दुल गफूर का टूट से इनकार
अब्दुल बारी सिद्दकी, ललित यादव, अब्दुल गफूर और दुर्गा प्रसाद का आरजेडी छोड़ने से इनकार. आज तक से कहा कि वे अब भी राष्ट्रीय जनता दल के साथ.

05:44PM आरजेडी में बगावत करने वालों विधायकों की सूची
यह बगावत आरजेडी विधायक सम्राट चौधरी की अगुवाई में हुई है. इस बगावत में शामिल होने वाले विधायकों की सूची इस प्रकार है.. सम्राट चौधरी, ललित यादव, जावेद अंसारी, अख्तर उल इस्लाम, चंद्रशेखर, दुर्गा प्रसाद, जितेंद्र राय, अनिरुद्ध कुमार, राम लखन राम, राघवेंद्र प्रताप व डॉ. फैय्याज

05:24PM टूट की खबर में सब सच नहीं: लालू प्रसाद यादव
आरजेडी की टूट की खबर पर लालू प्रसाद यादव ने कहा, टूट की खबर में सब सच नहीं. इस बीच बागी विधायक सम्राट चौधरी के घर तीन ही विधायक नजर आ रहे हैं.

05:05PM सांप्रदायिक ताकतों से दूर रहे रामविलास पासवानः लालू प्रसाद
लालू यादव की रामविलास पासवान से अपील. सांप्रदायिक ताकतों से दूर रहने की अपील. कहा- पासवान से बात करने की कोशिश कर रहा हूं. सीटों पर तालमेल की गुंजाइश हमेशा होती है.

04:50PM RJD से अलग हो रहे हैं 13 विधायकः सूत्र
लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका. पार्टी से अलग हो रहे हैं 13 विधायक. राज्यपाल को लिखी चिट्ठी. विधानसभा में अलग बैठने की मांगी इजाजत.

Advertisement

04:40PM दिल्ली के मुखर्जी नगर बाल सुधार गृह में मारपीट
दिल्ली के मुखर्जी नगर बाल सुधार गृह में मारपीट. कई नाबालिग कैदी फरार. बाल कैदियों की तलाश में जुटी पुलिस.  करीब चालीस बच्चे भागे. बाल कैदियों की गिनती जारी. जुवेनाइल होम के पीछे डीटीसी डिपो की दीवार फांदकर भागे बच्चे.

04:30PM कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ यौन-उत्पीड़न की शिकायत
उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ यौन-उत्पीड़न की शिकायत. दिल्ली के सफदरजंग एन्कलेव पुलिस थाने में 30 साल की महिला ने दर्ज कराई शिकायत. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रावत ने ग्रीन पार्क में एक घर में उसके साथ बदसलूकी है. मामला पिछले साल सितंबर महीने का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

04:00PM वाजपेयी और आडवाणी कंम्प्यूटर के खिलाफ थेः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, 'बीजेपी नेता वाजपेयी और आडवाणी कंम्प्यूटर का मजाक उड़ाते थे. कहते थें कि यह बेकार है. बाद में प्रमोद महाजन और वाजपेयी जी खुद ही देश में कंम्प्यूटर क्रांति की क्रेडिट लेने लगे.'

03:45PM नाम लिए बगैर नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी का निशाना
नाम लिए बगैर नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी का निशाना. कहा- गुजरात के कच्छ में किसानों को बाहरी बना दिया गया. महाराष्ट्र में यूपी-बिहार वाले बाहरी दिए जाते हैं. हमारे लिए सभी इनसाइडर हैं. दुग्ध क्रांति, हरित क्रांति, किसान कर्ज माफी व भूमि अधिग्रहण बिल, ये काम हमने किए हैं. बीजेपी की सोच है कि एक ही आदमी सब कर सकता है. उन्हें लगता है कि एक ही आदमी को हर चीज का ज्ञान है. वो सत्ता केंद्रित करना चाहते हैं. हम सबको पावर देना चाहते हैं.

Advertisement

03:32PM हमारी राजनीति आपको ऑर्डर देने की नहीं: राहुल गांधी
हरियाणा के सोनीपत में किसानों से मिल रहे हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी. कहा- किसान नहीं चाहते कि उनका बेटा किसान बने. हम आपको विकल्प देना चाहते हैं. हमारी राजनीति आपको ऑर्डर देने की नहीं.

03:15PM पूर्वोत्तर राज्यों में रैली करेंगी ममता बनर्जी
त्रिपुरा से पूर्वोत्तर राज्यों में अपने चुनावी कैंपेन का आगाज करेंगी ममता बनर्जी. मंगलवार को करेंगी तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार. बुधवार को गुवहाटी में ममता बनर्जी की रैली.

03:10PM दिल्ली पर एक और बिजली संकट
सुप्रीम कोर्ट से BSES को नोटिस. BSES से बकाया रकम चुकाने को कहा. अप्रैल 2012 से बकाया है 970 करोड़ रुपये. दामोदर वैली कॉरपोरेशन ने दी सप्लाई रोकने की धमकी.

01:10PM दलित नेता उदित राज बीजेपी में शामिल
दलित नेता उदित राज बीजेपी में शामिल हुए. इंडियन जस्टिस पार्टी का बीजेपी में विलय.

 

01:01PM राजनाथ सिंह से मिले एलजेपी नेता चिराग पासवानः सूत्र
गठबंधन को लेकर बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मिले एलजेपी नेता चिराग पासवान. सूत्रों के हवाले से खबर. करीब 4 घंटे चली बैठक. गठबंधन को लेकर राजनाथ सिंह राजी. नरेंद्र मोदी से भी हुई बातचीत. 7 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है एलजेपी. जमुई से चिराग पासवान, हाजीपुर से राम विलास पासवान और समस्तीपुर से रामचंदर पासवान लड़ेंगे चुनाव.

Advertisement

12:50PM माया कोडनानी को सुप्रीम कोर्ट से झटका
2002 गुजरात दंगों की आरोपी माया कोडनानी को सुप्रीम कोर्ट से झटका. जमानत अवधि बढ़ाने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में खारिज. सुप्रीम कोर्ट ने माया कोडनानी को हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि निचली अदालत ने माया कोडनानी को नरोडा पाटिया हत्याकांड के लिए दोषी पाया था. कोडनानी नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री थीं.

12:45PM AAP की अर्जी पर केंद्र सरकार को नोटिस
आम आदमी पार्टी की अर्जी पर केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस. दिल्ली विधानसभा भंग करने के मुद्दे पर नोटिस.

12:32PM एलजेपी से गठबंधन को लेकर बिहार बीजेपी में बगावत
एलजेपी से गठबंधन को लेकर बिहार बीजेपी में बगावत. पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने कहा, 'राम विलास पासवान ने अपने पूरे सियासी करियर में नरेंद्र मोदी की आलोचना की है और आज वो हाथ मिलाना चाहते हैं.'

12:25PM 2002 दंगों में नरेंद्र मोदी को क्लीन चिटः चिराग पासवान
बीजेपी से गठबंधन पर बोले चिराग पासवान. कहा- गठबंधन पर पार्टी संसदीय बोर्ड लेगा आखिरी फैसला. जल्द ही होगी बैठक. 2002 दंगों के मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से क्लीनचिट मिली. इसलिए अब यह मुद्दा नहीं.

12:15PM सुनंदा पुष्कर मामले में जांच जारीः बीएस बस्सी
सुनंदा पुष्कर मामले पर दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा, 'हम जांच कर रहे हैं. जो भी पता चलेगा उसके बारे में बता दिया जाएगा.'

Advertisement

12:05PM बीजेपी जहर घोलने की राजनीति करती हैः जयराम रमेश
नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का निशाना. कहा- 'बीजेपी जहर घोलने की राजनीति करती है. वे यूपी और बिहार में ध्रवीकरण कर रहे हैं. 2002 दंगों में नरेंद्र मोदी को कोई क्लीन चिट नहीं मिली. बीजेपी का असली चेहरा लोगों के सामने ले जाना है. विकास बीजेपी के लिए सिर्फ चुनावी मुद्दा है. उनका एजेंडा सांप्रदायिक है. 2014 का चुनाव कांग्रेस बनाम आरएसएस होगा. आज की तारीख में मोदी ही बीजेपी है, और बीजेपी जीरो. हमारे सामने मोदी हैं ना कि बीजेपी. इस बार बीजेपी का चुनाव चिन्ह मोदी हैं ना कि कमल. मोदी कलाकार हैं. जहां जाते हैं वहां का भेष धारण कर लेते हैं. मीडिया भी उन्हें तवज्जो देती है.'

12:00PM राहुल गांधी से मिले चंद्रशेखर राव
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले टीआरएस सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव. लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा.

11:55AM दिल्लीः IIT कैंपस में आग
IIT दिल्ली की कैंपस की केमेस्ट्री लैब में लगी आग. मौके पर 5 दमकल गाड़ियां मौजूद.

11:40AM नोएडाः रिटायर आईपीएस अधिकारी ने की आत्महत्या
रिटायर आईपीएस अधिकारी सीएल वासन ने खुदकुशी की. नोएडा सेक्टर 34 की घटना. पिस्तौल से खुद को गोली मारी. पुलिस मौके पर मौजूद.

11:35AM अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी. उन्होंने पूछा, क्या मुकेश अंबानी सरकार चलाते हैं? गैस के दाम पर आप अपना पक्ष रखें. भ्रष्ट होने के बावजूद वीरप्पा मोइली कैबिनेट में क्यों बने हुए हैं.

Advertisement

11:25AM
सुनंदा पुष्कर मामले पर बोले बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी. कहा-सुनंदा के शव पर कई जख्म के निशान थे. सुनंदा का मुंह खुला था और नाक दबी हुई थी.

 

 

11:14AM सुशील शिंदे के खिलाफ जांच की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में खारिज
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत. शिंदे के खिलाफ जांच की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में खारिज. शिंदे पर लगा था अंडरवर्ल्ड के लोगों को बचाने का आरोप. पूर्व गृहसचिव आरके सिंह ने लगाया था यह आरोप. जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट में एक शख्स ने दाखिल की थी जनहित याचिका.

11:09AM राजीव गांधी हत्याकांडः सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की अर्जी
राजीव गांधी हत्याकांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की अर्जी. राजीव के बाकी चार हत्यारों की रिहाई पर रोक लगाने के लिए अर्जी. नलिनी, रॉबर्ट पायस, जयकुमार और रविचंद्रन की रिहाई पर रोक लगाने के लिए याचिका. मामले पर सुनवाई 27 फरवरी को. सुप्रीम कोर्ट ने पहले तीन दोषियों की रिहाई पर पहले रोक लगा दी है.


लोकसभा चुनाव की आहट से देश की राजधानी दिल्‍ली में 'पोस्‍टर वॉर' तेज हो गया है. तमाम सियासी पार्टियां एक तरफ वोटरों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रही हैं तो दूसरी ओर विरोधियों पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं चूक रही हैं. इन तीनों दलों के होर्डिंग्‍स राजधानी में तमाम जगहों पर देखे जा सकते हैं.


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी की जगह विराट कोहली को भारत का टेस्ट कप्तान बना देना चाहिए क्योंकि वर्तमान कप्तान बेहद रक्षात्मक है और उनका दिमाग इस तरह से चल रहा है ‘मानो कोई भ्रमित प्रोफेसर बगीचे में टहल रहा हो.’

10:20AM राष्ट्रपति शासन के खिलाफ AAP की अर्जी पर SC में सुनवाई
दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ आम आदमी पार्टी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई. AAP ने केन्द्र के फैसले को दी है चुनौती.

10:15AM दिल्ली के द्वारका इलाके में चार शव बरामद
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 15 में एक ही परिवार के चार शव मिले, रविंदर नाम के शख्स ने पत्नी की हत्या कर दो बेटियों को भी मौत के घाट उतारा. खुद को भी फांसी लगाई.

8:51AM मुलायम सिंह यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का दौरा रद्द किया

8:46AM आज से दो दिन की रायबरेली यात्रा पर सोनिया गांधी
आज से दो दिन की रायबरेली यात्रा पर सोनिया गांधी. पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से विशेष बैठक, राहुल गांधी सोनीपत में किसानों से करेंगे मुलाकात

8:45AM सुब्रमण्यम स्वामी ने बढ़ाया सुनंदा पुष्कर की मौत सस्पेंस
सुब्रमण्यम स्वामी ने बढ़ाया सुनंदा पुष्कर की मौत सस्पेंस, कहा थरूर की पत्नी की हुई थी हत्या, जरूरत पड़ने पर दे सकते हैं सबूत, स्वामी पर भड़के थरूर

04:14 AM उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.8 मापी गई
उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके, रिक्‍चर स्‍केल पर तीव्रता 4.8 मापी गई. भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के वेस्‍ट कमेंग में बताया जा रहा है.

04:12 AM दिल्‍ली के नरेला इलाके में युवक की हत्‍या
दिल्‍ली के नरेला इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्‍या की.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement