आपने कई हसीनाओं का बिकिनी में बोल्ड और किलर लुक देखा होगा. लेकिन बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के बिकिनी लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
मिथुन चक्रवर्ती की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुपर सिजलिंग वेकेशन फोटोज शेयर की हैं.
मदालसा खूबसूरत लोकेशन पर चिल करती हुई दिखाई दीं. पिंक कलर की बिकिनी संग उन्होंने व्हाइट नेट का श्रग टीम-अप किया. उन्होंने बालों में मैचिंग हेयरबैंड भी लगाया.
ग्लोइंग मेकअप, मेसी हेयर और गले में चोकर पहनकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. मदालसा शर्मा का किलर लुक चर्चा में बना हुआ है.
मदालसा किलर लुक में जलवे बिखेरती हुई नजर आईं. समंदर किनारे उन्होंने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. वो चिल करती हुई देखी जा सकती हैं.
मदालसा की तस्वीरों पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने लिखा- आप शानदार हैं. दूसरे ने लिखा- मेरी फेवरेट लेडी. एक और यूजर ने लिखा- गॉर्जियस. मदालसा को कोई फायर बता रहा है तो कोई हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार लुटा रहा है.
मदालसा शर्मा की बात करें तो वो कई साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने राम लीला, डव, सुपर 2, द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया है. मदालसा 'अनुपमा' शो में भी दिखाई दे चुकी हैं.
मदालसा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती (मिमोह) से शादी रचाई थी. दोनों साथ में काफी ज्यादा खुश हैं.
(PHOTO: Instagram@madalsasharma)