scorecardresearch
 

‘सुरक्षित’ हैं फादर टॉम, जल्द रिहाई की कोशिशें: सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कैथलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल को कहा है कि यमन में एक आतंकवादी संगठन की ओर से अगवा किए गए फादर टॉम उझुन्नलिल ‘सुरक्षित’ हैं और उनकी जल्द रिहाई की कोशिशें जारी हैं. यह जानकारी सीबीसीआई के प्रवक्ता ने दी.

Advertisement
X
फादर टॉम उझुन्नलिल
फादर टॉम उझुन्नलिल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कैथलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल को कहा है कि यमन में एक आतंकवादी संगठन की ओर से अगवा किए गए फादर टॉम उझुन्नलिल ‘सुरक्षित’ हैं और उनकी जल्द रिहाई की कोशिशें जारी हैं. यह जानकारी सीबीसीआई के प्रवक्ता ने दी.

सीबीसीआई के प्रवक्ता फादर ज्ञानप्रकाश टोपनो ने बताया कि एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने से मुलाकात की थी जिन्होंने इन खबरों को खारिज किया कि पादरी जीवित नहीं हैं.

फादर की रिहाई की कोशिशें जारी
मंत्री के हवाले से टोपनो ने कहा, ‘फादर टॉम सुरक्षित हैं और उनकी जल्द से जल्द रिहाई की कोशिशें जारी हैं.’ मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया, ‘सरकार पादरी की सुरक्षित भारत वापसी कराएगी.’ प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अभी ज्यादा ब्यौरा नहीं दिया जा सकता.

Advertisement

आतंकी संगठन ने किया फादर टॉम को अगवा
केरल के रहने वाले फादर टॉम उझुन्नलिल को पिछले महीने यमन में एक ने अगवा किया था. मदर टेरेसा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी की ओर से संचालित एक देखभाल केंद्र पर इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले के बाद वह यमन में लापता हो गए थे.


विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान सीबीसीआई के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी गंभीर चिंता जताई और फादर टॉम की स्थिति पर दुख जाहिर किया. चार मार्च को उन्हें अगवा किए जाने के बाद 29 दिन बीत जाने पर भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है. सीबीसीआई के उप-सचिव जनरलो जोसेफ चिन्नयन ने एक बयान में कहा, ‘श्रीमती सुषमा स्वराज ने हमें स्पष्ट तौर पर भरोसा दिलाया कि फादर टॉम सुरक्षित हैं और सरकार उनकी जल्द और सुरक्षित रिहाई के लिए हरसंभव कदम उठा रही है.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement