पुलिस की बेरहमी की लगातार आ रही खबरों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए पंजाब और बिहार सरकारों को नोटिस जारी किया है. साथ ही दो हफ्ते में जवाब मांगा है.
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में बिहार और पंजाब में पुलिस की बेरहमी की बातें सामने आईं हैं. जिसे लेकर पहले से सियासी बवाल मचा हुआ है.
पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को छेड़छाड़ की शिकायत करने आई . तरनतारन की इस घटना में महिला का दावा है कि वो अपने पिता और चाचा के साथ एक शादी में शरीक होने आई थी. लौटते वक्त एक ट्रक ड्राइवर ने महिला से छेड़खानी की. जब उसने इसकी शिकायत पिता और चाचा से की तो उनलोगों ने ड्राइवर को डांटा. ये डांट झगड़े में तब्दील हो गयी. इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन किया. जब पुलिस आई तो झगड़ा और बढ़ गया. फिर पुलिस ने तमाम लोगों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए. जब इस महिला ने पिता और चाचा को बचाने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने ये सलूक किया . यह सारा वाकया बीच सड़क पर हो रहा था तो कुछ लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया और मीडिया तक पहुंचा दिया.
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को . अपनी मांगो को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने जब पटना के आर ब्लॉक चौराहे पर हंगामा करना शुरू किया तो फिर पुलिस ने पहले आंसू गैस छोड़े फिर पानी की बौछार की. उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदड़ने के लिए उन्हें दौडा-दौडा कर पीटा. इस दौरान पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं को भी नहीं बख्शा.