आंध्र प्रदेश के गोदावरी पुष्कर मेले में मंगलवार सुबह भगदड़ हो गई. हादसे
में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है.
ईस्ट गोदावरी जिले के राजामुंद्री के 'कोठागम्मा' . यहां हजारों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इस घाट पर कुछ ज्यादा ही भीड़ थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के परिवार के लिए ट्विटर पर संवेदनाएं जताईं.
Deeply pained at the loss of lives due to stampede at Rajahmundry. My condolences to the families of the deceased & prayers with the injured
— Narendra Modi (@narendramodi)
I spoke to CM & discussed the situation with him. The State Government is working to restore normalcy.
— Narendra Modi (@narendramodi)
प्रधानमंत्री ने
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से बात करके हालात का जायजा लिया है. मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर और सुरक्षा बल भेजने का निर्देश दिया है. आने वाले 12 दिनों में एक करोड़ लोगों के स्नान करने का अनुमान है.