scorecardresearch
 
Advertisement

अखिलेश यादव ने राजयसभा के लिए धनराज नथवानी को चुनकर क्या संदेश दिया? साहिल के साथ देखें दंगल

अखिलेश यादव ने राजयसभा के लिए धनराज नथवानी को चुनकर क्या संदेश दिया? साहिल के साथ देखें दंगल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर एक नया मोड़ आ गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए धनराज नाथवानी को अपना उम्मीदवार बनाकर सबको हैरान कर दिया है. धनराज नाथवानी दिग्गज उद्योगपति परिमल नाथवानी के बेटे हैं जो रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं. इस फैसले के बाद विपक्षी दलों और सियासी गलियारों में तीखी बहस छिड़ गई है. कांग्रेस जहां एक तरफ देश में पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है वहीं उनके गठबंधन सहयोगी अखिलेश यादव ने अंबानी के करीबी को टिकट दे दिया है. इस फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. देखें...

Advertisement
Advertisement