भारत की यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में औपचारिक मुलाकात हुई. प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में दोनों नेताओं के बीच आपसी सहमति के तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई.
PM Narendra Modi and Japan PM Shinzo Abe at Hyderabad House (Delhi)
— ANI (@ANI_news)
Delegation level talks between India & Japan at Hyderabad House, Delhi.
— ANI (@ANI_news) प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. दोनों देशों ने आपसी संबंधों को नया आयाम देने की प्रतिबद्धता दोहराई और तमाम क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमत हुए. हाई स्पीड रेल के विकास के लिए शिंजो आबे ने भारत को 12 बिलियन डॉलर की मदद का भरोसा भी दिलाया. Signing of Agreements between India & Japan, in Delhi.
— ANI (@ANI_news)
India will extend 'visa on arrival' to Japanese citizens including for business purpose from 1st March 2016: PM Modi
— ANI (@ANI_news)
PM Narendra Modi and Japan PM Shinzo Abe at Business Leaders Forum in Delhi.
— ANI (@ANI_news)
हमसे पहली बार कार आयात करेगा जापान
मोदी ने निवेशकों को भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का न्योता देते हुए कहा कि भारत संभावनाओं का देश है. भारत में के तौर पर काम करना समझ आता है, लेकिन आज जापान में भी मेक इन इंडिया चल रहा है. यह हमारे इस मिशन की सफलता है. उन्होंने बताया कि जापान पहली बार हमसे कार आयात करेगा.
PM Modi's economic policies are like Shinkansen-High speed, safe & reliable & carrying many people along-Japan PM
— ANI (@ANI_news)
शिंजो बोले- मजबूत भारत हमारे लिए भी अच्छा
शिंजो आबे ने कहा कि मजबूत भारत जापान के लिए भी अच्छा है. वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि भारत को सिर्फ हाई स्पीड ट्रेन ही नहीं, हाई स्पीड ग्रोथ भी चाहिए. मोदी ने का परिचय देते हुए कहा कि भारत के हर टर्निंग पॉइंट पर जापान उसके साथ खड़ा हुआ दिखाई देता है.