scorecardresearch
 

पुलिस ने की 5 घंटे तक पूछताछ, थरूर बोले- दवा से हुई सुनंदा की मौत

पुलिस ने थरूर से उस अल्प्राक्स टैबलेट के बारे में पूछताछ की, जिसकी ओवरडोज को सुनंदा की मौत की वजह माना जा रहा है.

Advertisement
X
पुलिस ने थरूर से पांच घंटे तक की पूछताछ
पुलिस ने थरूर से पांच घंटे तक की पूछताछ

दिल्ली पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेटिंग टीम ने कांग्रेस नेता शश‍ि थरूर से उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर शनिवार को लगभग पांच घंटे तक सवाल-जवाब किए.

अल्प्राक्स टैबलेट को लेकर भी पूछे सवाल
पुलिस ने से उस अल्प्राक्स टैबलेट के बारे में पूछताछ की, जिसकी ओवरडोज को सुनंदा की मौत की वजह माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, थरूर ने पूछताछ में पुलिस को कहा कि सुनंदा की मौत दवा की वजह से ही हुई थी. थरूर से पुलिस दो बार कर चुकी है.

सुनंदा के बदन पर मिले थे चोट के निशान
सुनंदा की मौत से एक दिन पहले शशि‍ थरूर का उनसे झगड़ा हुआ था. एसआईटी ने कांग्रेस नेता से इस झगड़े को लेकर भी सवाल-जवाब किए और चोट के उन निशानों के बारे में भी पूछा, जो सुनंदा के शरीर पर मिले थे. पुलिस सुनंदा पुष्कर मामले में इस महीने के अंत तक चार्जशीट दायर कर सकती है. थरूर के नौकर नारायण सिंह, ड्राइवर बजरंगी और दोस्त संजय धवन समेत 6 लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी हो चुका है.

Advertisement


17 जनवरी 2014 को सुनंदा का शव दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के कमरे में मिला था. दिल्ली पुलिस ने सुनंदा की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज किया था. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सुनंदा की मौत जहर की वजह से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने वॉशिंगटन की एफबीआई लैब से विसरा सैंपल भेजकर जांच कराई थी.

एफबीआई ने लगाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मुहर
दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुनंदा की मौत जहर की वजह से हुई थी. इस बात का खुलासा एम्स से फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद हुआ था. जहर कौन सा था, ये अभी साफ नहीं है. एफबीआई ने अपनी रिपोर्ट में एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मुहर लगाई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement