scorecardresearch
 
गोवा सरकार का वरिष्ठ अधिकारी घूस लेते गिरफ्तार

गोवा सतर्कता विभाग ने मंगलवार को राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब उसे एक ठेकेदार द्वारा सरकार की ओर से चलाए जाने वाले विभिन्न फार्मों को पशुओं के चारे की आपूर्ति करने संबंधी बिल को पास करने के लिए धन लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

Advertisement
X

कोआपरेटिव सोसाइटी के रजिस्ट्रार पी के पटीदार को सतर्कता विभाग की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने पकड़ा. पटीदार के पास पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है.

पुलिस इंस्पेक्टर नीलेश राणे ने बताया कि पटीदार को अपने कार्यालय में रिश्वत में 15000 रुपये लेते पकड़ा गया. उसने 23 लाख रुपये के बिल को पास करने के बदले में दस फीसदी कमीशन मांगा था. यह बिल पशुओं के चारे की आपूर्ति के बाद पशुपालन विभाग को सौंपा गया था.

Advertisement
Advertisement