प्रधानमंत्री नरेंद्र दो दिन के गुजरात के दौरे पर हैं. मंगलवार से शुरू हो रहे वाइब्रेंट गुजरात में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी सोमवार को गुजरात पहुंचे. पीएम मोदी आठवें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.
लेकिन इससे पहले मंगलवार सुबह पीएम मोदी अपनी मां से मिलने पहुंच गए. पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि योग छोड़कर मां से मिलने गया. सुबह होने से पहले उनके साथ नाश्ता किया. उनके साथ अच्छा समय बिताया.
Skipped Yoga & went to meet mother. Before dawn had breakfast with her. Was great spending time together.
— Narendra Modi (@narendramodi)
केजरीवाल का तंज
इस बीच, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि मैं रोज मां का आशीर्वाद लेता हूं पर ढिंढोरा नहीं पीटता.
मैं अपनी माँ के साथ रहता हूँ, रोज़ उनका आशीर्वाद लेता हूँ लेकिन ढिंढोरा नहीं पीटता। मैं माँ को राजनीति के लिए बैंक की लाइन में भी नहीं लगाता
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
इससे पहले सोमवार को ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए भूमिपूजन किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे में तेजी से विकास हो रहा है. भूमिपूजन के मौके पर पीएम मोदी के साथ रेल मंत्री सुरेश प्रभु मौजूद थे. ने 250 करोड़ रुपये की लागत से गांधीनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करने का निर्णय किया है.
दरअसल गुजरात के गांधीनगर में देश का पहला ऐसा 5 स्टार होटल बनने जा रहा है, जो रेलवे ट्रैक के ऊपर हवा में होगा. इस होटल में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी. होटल में कुल 300 कमरे होंगे. गांधीनगर में रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाले इस फाइव स्टार होटल के लिए गुजरात सरकार और रेल मंत्रालय की कंपनी आईआरएसडीसी के बीच करार हुआ है.