भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर और LoC पार दुश्मनों के ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का उपयोग करने में सक्षम है, और इसका उपयोग करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं दिखती. बशर्ते राष्ट्र 'गलतियां' और इसके नुकसान को समझने को स्वीकार करे. ये बातें भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कही. दरअसल सेनाध्यक्ष से जब पूछा गया कि क्या भारत भी दुश्मन के ठिकानों को समाप्त करने के लिए अमेरिका की तरह ड्रोन का इस्तेमाल करेगा.
राजस्थान में मतदान से पहले पंचायत आजतक का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से तमाम मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर सवाल किए गए. साथ ही राज्य में किसकी सरकार, किन आधार पर बनने जा रही है, ये सभी सवाल किए गए और देश के तमाम अहम मुद्दों पर भी बात की गई. इसी कड़ी में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजतक के सवालों का सामना किया.
सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. कोर्ट में सरकार ने साफ कर दिया कि सीबीआई निदेशक की नियुक्ति का अधिकार तो उसके पास ही है. सरकार ने कहा कि चयन समिति योग्य उम्मीदवारों का चयन ज़रूर करती है लेकिन उनकी नियुक्ति तो सरकार ही करती है. मामले की सुनावई अगले बुधवार यानी पांच दिसंबर तक टाल दी गई है.
मोदी सरकार में आर्थिक सलाहकार की भूमिका निभा चुके अरविंद सुब्रह्मण्यन ने नोटबंदी को एक बड़ा झटका करार दिया. उन्होंने कहा, 'नोटबंदी इकोनॉमी के लिए एक खतरनाक और तगड़ा झटका था. इससे अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार तेजी से गिरने लगी.' देश के पूर्व आर्थिक सलाहकार ने पहली बार नोटबंदी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपनी किताब 'ऑफ काउंसेल: द चैलेंजेस ऑफ द मोदी-जेटली इकोनॉमी' में नोटबंदी समेत अर्थव्यवस्था के कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ जारी अभ्यास मैच के दौरान 'वंडर ब्वॉय' पृथ्वी शॉ ने जोरदार बल्लेबाज की. लेकिन, 19 साल के इस बल्लेबाज की पारी का अंत एक ऐसी गेंद पर हुआ, जिस वह समझ नहीं पाए. दरअसल, 22 के लेग स्पिनर डैनियल फैलिंस ने दिग्गज शेन वॉर्न के अंदाज में गेंद डाली, जिस पर पृथ्वी शॉ चकमा खा बैठे और बोल्ड हो गए.