scorecardresearch
 

ये कैसा प्‍यार! पिट रही थी पत्‍नी, भाग गया पति

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव की एक लड़की को धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी के साथ शादी करना मंहगा पड़ गया. कचहरी परिसर में उस समय प्रेमी युगल की जान खतरे में पड़ गयी जब कचहरी में बुर्का पहनकर आई पत्‍नी के परिजनों ने सरेआम जमकर पिटाई कर डाली. पत्‍नी को पिटता देख युवक मौके से भाग खड़ा हुआ.

Advertisement
X

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव की एक लड़की को धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी के साथ शादी करना मंहगा पड़ गया. कचहरी परिसर में उस समय प्रेमी युगल की जान खतरे में पड़ गयी जब कचहरी में बुर्का पहनकर आई पत्‍नी के परिजनों ने ही पकड़कर सरेआम जमकर पिटाई कर डाली.

लड़की ने शोर मचाया तो कचहरी परिसर में जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया. प्रेमिका को पिटता हुआ देख प्रेमी जान बचाकर भाग निकला. अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने युवती को छुड़ाकर महिला थाने के सुपुर्द कर दिया. युवती अपना धर्म परिवर्तन कर युवक से निकाह कर चुकी है. पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश कर दिया.

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र गांव कवाल का है. यहां की एक हिन्‍दू लड़की गांव के ही मुस्लिम समाज के एक युवक को दिल दे बैठी. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को इस कदर चाहने लगे कि उन्होंने समाज और धर्म की हर दीवार तोड़ डाली.

Advertisement

जब परिवार ने दोनों पर पाबंदी लगानी चाही तो मौका देखकर वे 26 मई को घर से फरार हो गए. कुछ दिनों बाद दोनों प्रेमी युगल ने निकाह करने के बाद हाई कोर्ट की शरण ली थी. अदालत ने लड़की का बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए थे.

गुरुवार को दोनों बिना पुलिस सुरक्षा के ही अदालत पहुंच गए. लड़की ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना हुआ था. जैसे ही दोनों अदालत परिसर के पास पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया. इस बीच प्रेमी युवक अपनी जान बचाकर मौके से भाग खड़ा हुआ.

प्रेमिका को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और सरेआम पीटना शुरू कर दिया. युवती की पिटाई की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लड़की को उसके परिजनों से बचाकर महिला थाने ले आई. पुलिस के मुताबिक अभी तक युवती या युवक की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है. अगर आती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Advertisement